Monday, May 11, 2026
- Advertisement -

सड़क हादसे में भाई, बहन व बुआ सहित चार की मौत, कोहराम

  • धामपुर में कार की टक्कर से स्कूटी सवार निजी चिकित्सक की हुई मौत

जनवाणी ब्यूरो |

बिजनौर: स्योहारा में शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार तीन लोगों की कार से टक्कर हो गई। हादसे में भाई, बहन व बुआ की मौत हो गई। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है। वहीं धामपुर में नेशनल हाइवे पर कार की टक्कर से स्कूटी सवार चिकित्सक की मौत हो गई। हादसे से मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं नूरपुर में दो हादसे में तीन लोग घायल हो गए।

स्योहारा: मंगलवार रात ग्राम बगवाड़ा निवासी सुधीर का पुत्र भोलू (16वर्ष), पुत्री गुंजन (17वर्ष) और बहन सोनम बाइक पर सवार होकर एक शादी समारोह से वापस अपने गांव जा रहे थे। मुरादाबाद रोड पर नहर के पास वैगनआर कार व उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइक सवार भाई, बहन व बुआ घायल हो गई।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लहूलुहान हालत में तीनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पर परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंच, तो कोहराम मच गया।

परिजनों ने बताया कि तीनों मृतक अपनी रिश्तेदारी से एक शादी समारोह से लौट रहे थे। उन्होने बताया कि सुधीर किसान है और उनके दो ही बच्चे थे भीलू और गुंजन। हादसे से उनके घर का चिराग बुझ गया है। हादसे की सूचना पर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया, जिसमें कार सवार को पकड़ लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

धामपुर: गांव पीपलसाना निवासी ब्रह्मपाल सिंह पुत्र खुशीराम धामपुर में निजी क्लीनिक चलाते थे। वह मंगलवार की रात अपना क्लीनिक बंद करके स्कूटी से अपने गांव जा रहे थे। जब वह हाइवे स्थित सारंगा कान्वेंट स्कूल के पास पहुंचे तो पीछे से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार ने स्कूटी में टक्कर मार दी। कार की टक्कर से स्कूटी सवार चिकित्सक ब्रह्मपाल सिंह (58वर्ष) दूर जाकर गिरे।

फोर लाइन हाईवे पर गिरने से चिकित्सक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतक चिकित्सक के शव को सीएचसी भेजा। घटना का पता लगने से चिकित्सक के परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने मृतक के पुत्र गजेंद्र सिंह की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपी चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस वाहन स्वामी की तलाश में लगी है। कोतवाल अरुण कुमार त्यागी का कहना है जांच कर आरोपी चालक के खिलाफ कड़ी कार्यवाही होगी।

नूरपुर: बिजनौर मार्ग पर ग्राम धमरौला के निकट एक कार ने आगे जा रहे ट्रक में टक्कर मार दी। जिससे कार में सवार गुरवेंद्र निवासी नूरपुर तथा भूपेंद्र सिंह निवासी औलियापुर थाना हल्दौर गंभिर रूप से घायल हो गये। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को हायर सेंटर रैफर कर दिया।

इसके अतिरिक्त बुधवार को नौगांवा क्षेत्र के गांव बीबड़ा निवासी संजीव अपने दोस्त के साथ बाइक से खासपुरा के पास बमनौला जा रहा था। इस दौरान एक कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे संजीव घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट का AI चैटबॉट ‘सु सहायता’ हुआ लॉन्च, जानें कैसे करेगा आपकी मदद

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश...

Education News: JEE Advanced 2026 का प्रवेश पत्र जारी, 18 मई को होगी परीक्षा

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और...
spot_imgspot_img