- दिनभर बादलों की आगोश में रहा सूरज, सर्दी से मुसीबत
जनवाणी ब्यूरो |
शामली: पहाड़ों पर बर्फबारी के चलते मैदानों में ठंड का प्रकोप देखने को मिल रहा है। पहाडों पर हो रही बर्फबारी से मैदानों में पारा लुढ़क रहा है और ठिठुरन बढ़ रही है। रविवार सुबह आसमान पर छाये काले छाए रहने के बाद बारिश शुरू हो गई। बारिश के बाद बाद मौसम खुल गया और सूर्यदेव के दर्शन हुए लेकिन धूप असरदार न होने से लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
पहाडों पर हुई बर्फबारी व मैदानों हल्की बूंदाबांदी से पारे में गिरावट आई है। जिससे ठिठुरन बढ़ गई। रविवार की सुबह आसमान में काले बादल छाये हुए थे। करीब साढे 9 बजे अचानक बादलों के गरजने के साथ ही तेज बारिश शुरू हो गई। करीब आधा घंटा चली बारिश से कई स्थानों पर मामूली जलभराव की समस्या पैदा हो गई।
कुछ ही देर बाद पानी उतर गया। बारिश रूकने के बाद सूर्य देव ने दर्शन दिए, धूप भी निकली लेकिन धूप असरदार न होने से सर्दी से लोगों को निजात न मिल सकी। कुछ देर धूप निकलने के बाद दिनभर आसमान में दोबारा बादल छा जाने से दिनभर सूर्यदेव के दर्शन नही हो सके, जिसके बाद सर्दी का अहसान दोबारा बना रविवार को साप्ताहिक बंदी, बारिश और ठंड के कारण सन्नाटा पसरा रहा।

