Wednesday, April 29, 2026
- Advertisement -

एसएसपी ने शहर कोतवाल और दो थाना प्रभारियों को किया लाइन हाजिर

  • काम में लापरवाही बरतने पर हुई कार्रवाई, नौ निरीक्षक और उप निरीक्षकों के कार्य क्षेत्र बदले

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: मुजफ्फरनगर एसएसपी विनीत जायसवाल ने शहर कोतवाल सहित जिले के तीन महत्वपूर्ण थानों के प्रभारियों को लाइन हाजिर कर दिया। एसएसपी कि इस कार्रवाई को संबंधित थाना प्रभारियों की कार्यकुशलता में बरती गई ढीलाई पर लिए गए एक्शन के रूप में देखा जा रहा है।

एसएसपी ने सोमवार देर शाम शहर कोतवाली क्षेत्र के वहलना चौकी प्रभारी कौशल गुप्ता को सस्पेंड कर दिया था। कौशल गुप्ता पर की गई निलंबन की कार्रवाई क्षेत्र में सट्टे की खाई बाड़ी की शिकायत पर मानी जा रही है। इस मामले में शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आनंद देव मिश्रा को भी एसएसपी ने लाइन हाजिर कर दिया। उनके स्थान पर नई मंडी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक महावीर सिंह चौहान को शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बनाया गया। एसएसपी ने सिखेड़ा थाना प्रभारी राकेश कुमार शर्मा को भी लाइन भेज दिया है।

सिखेड़ा थाने से राकेश कुमार शर्मा की विदाई को उन्हीं के थाने के दरोगा अशोक कुमार भारद्वाज द्वारा शराब सेल्समैन से की गई अभद्रता पर एक्शन के रूप में देखा जा रहा है। इस मामले में शराब ठेकेदार ने भी सिखेड़ा थाना पुलिस के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया था। एसएसपी ने क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार को थाना सिखेड़ा का प्रभारी निरीक्षक बनाया है। वहीं भोराकला थाना प्रभारी नवीन भाटी को लाइन हाजिर किया गया है। उनके स्थान पर रामराज थाना प्रभारी अक्षय शर्मा को भौराकलां भेजा गया है।

एसएसपी ने पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक रोजन्त त्यागी को थाना मंसूरपुर का प्रभारी निरीक्षक बनाया है, जबकि स्वाट सेल से सुनील शर्मा को रामराज थाने की कमान सौंपी गई है। मंसूरपुर थाना प्रभारी निरीक्षक रहे विजेंद्र सिंह रावत को नई मंडी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

सोशल मीडिया में एआई का दखल

सोशल मीडिया ने लोगों के संपर्क, संचार और सूचना...

शिक्षा से रोजगार तक का अधूरा सफर

डॉ विजय गर्ग आधुनिक समय में शिक्षा और रोजगार का...

ट्रंप के बोल कर रहे दुनिया को परेशान

डोनाल्ड ट्रंप जब से दूसरी बार राष्ट्रपति बने तभी...

खोता जा रहा उपभोक्ता का भरोसा

राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के मधु विहार के एक...

चेतावनी है अप्रैल की तपिश

बीती 20 अप्रैल 2026 को विश्व में 20 ऐसे...
spot_imgspot_img