Monday, May 4, 2026
- Advertisement -

Share Market Today: सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच Share Bazar में मजबूती, Sunsex और Nifty में बढ़त

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों के चलते मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत हरे निशान में हुई। शुरुआती कारोबार में ऑटो और आईटी सेक्टर में मजबूत खरीदारी देखी गई, जिससे प्रमुख सूचकांकों में तेजी दर्ज की गई।

सुबह करीब 9:26 बजे, सेंसेक्स 188.66 अंक या 0.23% की बढ़त के साथ 83,795.12 पर कारोबार कर रहा था। वहीं, निफ्टी 54.80 अंक या 0.21% की मजबूती के साथ 25,571.85 पर पहुंच गया।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?

विश्लेषकों का कहना है कि अमेरिकी बाजारों के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के चलते वैश्विक इक्विटी में सकारात्मक रुझान बना हुआ है। साथ ही पश्चिम एशिया की भू-राजनीतिक स्थिति में स्थिरता आने से निवेशकों का भरोसा बढ़ा है।

बाजार पर टैरिफ और ट्रेड डील का असर

जियोजित इन्वेस्टमेंट लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार डॉ. वीके विजयकुमार के अनुसार, “टैरिफ को लेकर सामने आ रहे घटनाक्रम बाजार को प्रभावित कर सकते हैं। भारत-अमेरिका व्यापार समझौता बाजार के लिए सकारात्मक संकेत होगा। यदि यह डील नहीं होती है, तो इसका नकारात्मक असर बाजार पर देखा जा सकता है।”

सपोर्ट लेवल और तकनीकी रुझान

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के देवर्ष वकील के अनुसार, “निफ्टी ने अक्टूबर 2024 में बने 25,640–25,740 के गैप को आंशिक रूप से भर दिया है। यदि निफ्टी 25,740 के ऊपर बंद होता है, तो इसमें 26,000 तक की रैली संभव है।” तकनीकी तौर पर, निफ्टी का शॉर्ट-टर्म ट्रेंड सकारात्मक बना हुआ है और इसका तत्काल समर्थन 25,400 पर है।

स्मॉलकैप और मिडकैप में भी तेजी

निफ्टी बैंक 51.95 अंक या 0.09% की बढ़त के साथ 57,364.70 पर कारोबार कर रहा था।

निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.25% की तेजी के साथ 59,887.65 पर था।

निफ्टी स्मॉलकैप 100 0.28% चढ़कर 19,127.60 पर पहुंच गया।

टॉप गेनर्स और लूजर्स

सेंसेक्स पैक में एशियन पेंट्स, बीईएल, भारती एयरटेल, एचडीएफसी बैंक, पावरग्रिड जैसी कंपनियों में तेजी देखी गई। वहीं मारुति सुजुकी, एक्सिस बैंक, ट्रेंट, सन फार्मा और टेक महिंद्रा टॉप लूजर्स रहे।

वैश्विक संकेत मजबूत, एफआईआई का रुख सतर्क

हालांकि 30 जून को एफआईआई ने 831.50 करोड़ रुपए की शुद्ध बिकवाली की, लेकिन डीआईआई ने 3,497.44 करोड़ रुपए की खरीदारी की। डॉलर इंडेक्स के कमजोर होने से एफआईआई बिकवाली की संभावना कम है, और वे उच्च मूल्यांकन के बावजूद भारतीय बाजारों में निवेश जारी रख सकते हैं।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों का हाल

अमेरिका में डॉव जोंस 275.50 अंक (0.63%),

एसएंडपी 500, 31.87 अंक (0.52%),

नैस्डैक 96.27 अंक (0.47%) की बढ़त के साथ बंद हुए।

एशियाई बाजारों में भी सकारात्मक रुझान रहा — चीन, बैंकॉक, सोल और जकार्ता हरे निशान में रहे, जबकि जापान लाल निशान में कारोबार करता दिखा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Kerala Elections 2026: केरल में यूडीएफ को बढ़त, कांग्रेस सांसद जेबी माथेर ने जताई खुशी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: चुनाव आयोग के ताज़ा रुझानों...

Election Results 2026: चुनाव आयोग के रुझान, असम में भाजपा ने पार किया बहुमत का आंकड़ा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में जारी मतगणना के...

Election Results 2026: बंगाल से तमिलनाडु तक बदलती सियासत, किसके हाथ आएगी सत्ता?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देश के विभिन्न राज्यों में...
spot_imgspot_img