Monday, May 4, 2026
- Advertisement -

हड़ताल हुई खत्म हिंदूराव अस्पताल में सेवाएं फिर से बहाल

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: करीब सप्ताह भर बाद उत्तरी दिल्ली नगर निगम के हिंदूराव अस्पताल में डॉक्टरों ने हड़ताल खत्म की। मंगलवार देर शाम तक प्रबंधन के साथ चली बैठक के बाद रेजीडेंट डॉक्टरों ने हड़ताल खत्म करने और बुधवार सुबह से अस्पताल में सेवाएं देने की जानकारी दी।

अस्पताल के रेजीडेंट डॉक्टर एसोसिएशन (आरडीए) के अध्यक्ष डॉ. अनुराग त्यागी ने बताया कि बैठक में डीए भत्ता पर सहमति बनी है। निगम ने संशोधित ऑर्डर फिर से जारी करने और बीते जुलाई माह से ही यह भत्ता कर्मचारियों को देने का आश्वासन दिया है। इसके अलावा बैठक में यह भी तय हुआ है कि हर महीने की 15 तारीख तक कर्मचारियों को उनका वेतन मिलना चाहिए।

हड़ताल में शामिल सभी कर्मचारियों को ऑन ड्यूटी माना जाएगा। इसके अलावा नवंबर माह का वेतन जल्द से जल्द देने पर भी सहमति बनी है। इसलिए हड़ताल खत्म करने का निर्णय लिया गया है।

जानकारी मिली है कि अस्पताल में देर रात तक नर्स और बाकी संगठनों ने हड़ताल खत्म करने का निर्णय नहीं लिया है। नर्सिंग यूनियन के अलावा पैरामेडिकल स्टाफ और एमसीडी डॉक्टर्स एसोसिएशन भी विरोध प्रदर्शन कर रही है।

दरअसल वेतन समय पर न मिलने और डीए भत्ता सहित अन्य मांगों को लेकर पिछले सप्ताह सोमवार को हिंदूराव अस्पताल के डॉक्टरों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी थी।

इसके बाद ओपीडी से लेकर अन्य सभी तरह की स्वास्थ्य सेवाएं भी बाधित रहीं। धीरे धीरे निगम की अन्य डिस्पेंसरी और क्लीनिक में कार्यरत स्वास्थ्य कर्मचारियों ने भी वेतन न मिलने की वजह से निगम प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया था।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Kerala Elections 2026: केरल में यूडीएफ को बढ़त, कांग्रेस सांसद जेबी माथेर ने जताई खुशी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: चुनाव आयोग के ताज़ा रुझानों...

Election Results 2026: चुनाव आयोग के रुझान, असम में भाजपा ने पार किया बहुमत का आंकड़ा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में जारी मतगणना के...

Election Results 2026: बंगाल से तमिलनाडु तक बदलती सियासत, किसके हाथ आएगी सत्ता?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देश के विभिन्न राज्यों में...
spot_imgspot_img