Sunday, April 26, 2026
- Advertisement -

मेरठ में अधिवक्ताओं का जोरदार प्रदर्शन, बनाई मानव श्रृंखला

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: मेरठ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कुंवरपाल शर्मा व महामंत्री विनोद चौधरी और जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शिवदत्त जोशी व महामंत्री विमल तोमर के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने बुधवार को भी अपनी हड़ताल जारी रखते हुए कचहरी परिसर में एकत्रित होकर प्रदेश सरकार खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद अधिवक्ता जुलूस निकालकर कचहरी के मुख्य द्वार पर इकट्ठा हुआ और फिर नारेबाजी करते हुए सबसे पहले बेगमपुल चौराहे पर पहुंचे और वहां मानव श्रृंखला का निर्माण कर हापुड़ पुलिस और सरकार के विरूद्ध काफी देर तक नारेबाजी करते हुए विरोध जताया। अधिवक्ताओं का कहना था कि जब तक सरकार उनकी मांगों को नहीं मान लेती है वह तब तक हाड़ताल जारी रखेंगे।

बता दें कि हापुड़ में अधिवक्ताओं पर हुए लाठीचार्ज और गाजियाबाद में अधिवक्ता की दिनदहाड़े हत्या के मामले को लेकर प्रदेशभर के वकील सरकार से नाराज हैं। वकीलों का कहना है कि अभी तक हापुड़ के डीएम एसपी तक को सरकार ने हटाया नहीं है।

07 15

वकीलों ने कहा कि सरकार को हमारी मांगों को मानना ही पड़ेगा। हापुड़ के डीएम एसपी का ट्रांसफर, एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट सहित सभी मांगों को सरकार जब नहीं मान लेती है हमारी हड़ताल जारी रहेगी। अधिवक्ताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि हमारे जनप्रतिनिधि अधिवक्ताओं की खोजखबर नहीं ले रहे हैं सभी अधिवक्ता जल्द उनका भी घेराव करेंगे।

अधिवक्ताओं ने बेगमपुल चौराहे पर मानव श्रृंखला बनाते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। इसके बाद सभी वकील ईवीज चौराहे पर पहुंचे और वहां भी नारेबाजी की। तत्पश्चात सभी अधिवक्ता कचहरी पहुंचे जहां पं. नानकचंद सभागार में सभा का आयोजन किया।

09 14

इस दौरान पूर्व महामंत्री संजय शर्मा, नरेश दत्त शर्मा, राजीव शर्मा, अमरदीप चौधरी, प्रियंक देव शर्मा, निशांत धाम, रजत सिंह, विपुल अग्रवाल, अभय मलिक, अक्षय सिवाच, मयंक तोमर, जितेन्द्र सिंह बना, राजेन्द्र सिंह जानी, संजय शर्मा, प्रबोध कुमार शर्मा विनेशपाल गेझा, आनंद कश्यप, यशपाल सिंह गुजराल, अब्दुल जब्बार खान, रामकुमार शर्मा, अमित दीक्षित, सतेन्द्र जांगिड़, सुनील कुमार चिन्दौड़ी, अमित सरोहा, राजेश वर्मा, प्रदीप सोम, जावेद, रजतपालीवाल, अनुज तोमर, ओमप्रकाश दबथुवा, खुशनुमा परवीन, अवनीश कुमार सिवाच, आनन्द सिंह छबड़िया, कर्णवीर सिंह मलिक, रजत सिंह, अमरदीप चौधरी, प्रियंकदेव शर्मा, सरताज आलम गाजी, अभिषेक चौधरी शक्तिराज जिंदल, आदेश प्रधान, ब्रजपाल दबथुवा, अवधेश बिहारी सक्सेना, अजय गोयल भावेश बेनीवाल, आरती रानी, पिंकी, दीपक चहल सहित सैकड़ो अधिवक्ता मौजूद रहे।

पूरे प्रदेश में न्यायिक कार्य रहेगा ठप, सरकार का फूकेंगे पुतला

आज बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश की वर्चुअल बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है। बार काउंसिल के चेयरमैन शिव किशोर गौड़ ने बताया है कि सदस्यों के साथ बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया है कि क्योंकि सूबे की सरकार हापुड़ लाठीचार्ज मामले में अधिवक्ताओं की मांग नहीं मान रही है। इसलिए फिलहाल 14 सितंबर को भी पूरे प्रदेश के अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे, साथ ही शांतिपूर्ण ढंग से सरकार का पुतला कचहरी परिसर में जलाएंगे। इसके बाद आगामी 17 सितंबर को सभी सदस्यों के सम्मेलन होगा। सम्मेलन में जो भी निर्णय सर्वसम्मति से लिया जाएगा उसका पालन होगा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

US Hilton Hotel Shooting: ट्रंप पर हमले के बाद पीएम मोदी का बयान, लोकतंत्र में हिंसा अस्वीकार्य

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वॉशिंगटन...

UP News: यूपी पासिंग आउट परेड, सीएम योगी बोले, ‘माफियाराज हुआ खत्म, दंगे अब नहीं’

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि...

Delhi News: दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, स्विस एयर फ्लाइट के इंजन में आग, छह घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय...

Weather Update: 42 डिग्री से ऊपर तापमान, दिल्ली में गर्मी से बेहाल लोग, बारिश की उम्मीद कब?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राजधानी में गर्मी ने अप्रैल...
spot_imgspot_img