- ज्ञानवापी सनातन धर्म का शब्द है, मंदिर है तो विवाद अपने आप खत्म हो जाना चाहिए
- सीमा हैदर पर बोले पूरा नाटक, इसके पीछे बड़ा तंत्र कर रहा है काम
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: स्वामी यतीन्द्रानंद गिरि महाराज ने ज्ञानवापी मामले में आए मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के ब्यान को सराहनीय बताया। स्वामी यतीन्द्रानंद महाराज ने कहा कि वहां की एक-एक ईट और दीवार इस बात की गवाही दे रही है कि वहां पर मंदिर ही था। जब मंदिर को मस्जिद कहेगें तो विवाद होगा ही।
बता दें कि शास्त्रीनगर में एक सर्जन के यहां सोमवार को पूजा पाठ करने के लिए रुड़की के जूना अखाड़ा जीवनदीप आश्रम के महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानंद गिरि महाराज पहुंचे। जहां पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि ज्ञानवापी शब्द ही अपने आप में घोतक है यह सनातन हिंदू धर्म का शब्द है, ज्ञानवापी के पीछे के हिस्सा मंदिर का है तो विवाद अपने आप ही खत्म हो जाना चाहिए।
सर्वोच्च न्यायालय ने इसे स्वीकारते हुए निर्णय दिया है कि बाबा विश्वनाथ को स्थापित कर वहा पर विवाद को समाप्त किया जाए। यतीन्द्रानंद महाराज ने मुस्लिम पक्ष पर कहा कि संतो ने पहले ही इनसे आग्रह किया था कि तुम हमें राम जन्म भूमि, कृष्ण जन्म भूमि और काशी विश्वनाथ तीन दे दो हम 30 हजारी तुम्हारे लिए छोड देगें जो अपने धर्म का पालन सही से नहीं कर पा रहा वह और दूसरों को क्या सिखाएगा।
इस्लाम पूरी दुनिया में आतंक का प्रयाय है। आतंकवाद नाम जहां भी आता है इस्लाम नाम उसके साथ जुड जाता है। इस पर डिबेट होनी चाहिए। वही मणिपुर प्रकरण में कहा कि इसमें ईसाई मिशनरी का हाथ है 80 प्रतिशत पर ईसाई मिशनरी का कब्जा है और बाकी के 20 प्रतिशत पर जो मणिपुरी है वह है जब सरकार उनकों उनका हक दिलाना चाहती है तो इस प्रकार की हरकते की जा रही है।
सीमा हैदर पर कहा कि पूरा का पूरा नाटक है जो भारत की सीमा में प्रवेश करता है उसे वही पकड़ कर दंडित किया जाना चाहिए। कोई घुसपैठ कर रहा है तो यह बहुत बडी साजिश है सीमा हैदर तो एक मोहरा है इसके पीछे बहुत बडा तंत्र काम करा है उस तंत्र को पकड़ने की जरुरत है। दूसरा जो देश में सबसे बडा आक्रमण हो रहा है वह है नशा, इसको रोकने लिए सरकार को सख्त कानून लाना होगा।
लव जेहाद पर कहा कि इस्लाम कहता है कि जो इस्लाम को नहीं मानता वह काफिर है और काफिर को समाप्त करने के लिए रास्ता अपनाते है वह जेहाद है। यह सोची समझी सुनोयोजित गतिविधि है जो देश में फैल गई है इसे रोकना होगा। जब तक लव जेहाद और धर्मांतरण पर कोई ठोस कानून नहीं बनेगा इसे रोका नही जा सकता। लव जेहाद धर्मांतरण का दूसरा स्वरुप है। राम मंदिर पर कहा कि राम मंदिर अयोध्या का नहीं बल्कि वास्तविक में वैश्विक मंदिर है राम एक आर्दश है जो स्थापित होना चाहिए।

