जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: गांधी जयन्ती एवं शास्त्री जयन्ती के शुभ अवसर पर को आजादी का अमृत महोत्सव अभियान के अर्न्तगत राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली व राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बिजनौर के तत्वाधान में कृष्णा कॉलेज आफ लॉ बिजनौर के विधि विद्यार्थियों ने विधिक जागरुकता अभियान का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ अपर जिला जज मनु कालिया एवं शिवानन्द ओझा, सचिव, जिला सेवा प्राधिकरण, बिजनौर ने रैली को हरी झण्डी दिखाकर किया। रैली राजा ज्वाला प्रसाद इण्टर कॉलेज से प्रारंभ होकर कलेक्ट्रेट होते हुए रोडवेज के रास्ते जनपद न्यायालय, बिजनौर पर आकर समाप्त हुई।
पूरी खबर के लिए जनवाणी पढे
अधिकर्ता विशाल शर्मा 9837109552

