जनवाणी ब्यूरो |
बलरामपुर: थानाध्यक्ष हर्रैय्या अखिलेश कुमार पाण्डेय के द्वारा थाना हर्रैय्या क्षेत्र अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय बरदौलिया मे SSB व स्थानीय पुलिस द्वारा समाजिक चेतना का आयोजन कर नशा मुक्ति/ समाजिक कार्यों के सम्बन्ध मे जागरूक किया गया तथा स्कूल के मेघावी छात्र एवं छात्राओं को सम्मानित किया गया ।इस दौरान सभी को नशे के दुष्परिणाम के बारे में बताया गया।

थाना प्रभारी द्वारा सभी को बताया गया कि भारत सरकार द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान वर्ष 2020-21 से संचालित किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य, देश में मादक पदार्थों की उत्पादन की रोकथाम करना, साथ ही देश की आबादी के बड़े भाग को नशे की प्रवृति से बचाना है।

