Sunday, September 27, 2026
- Advertisement -

Hera Pheri 3: ‘हेरा फेरी 3’ में परेश रावल की वापसी पर बोले सुनील शेट्टी- ‘फाइन-ट्यूनिंग हो चुकी है…’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। लंबे समय से चर्चा में बनी ‘हेरा फेरी 3’ को लेकर बीच में उस वक्त झटका लगा था जब परेश रावल ने फिल्म से खुद को अलग कर लिया था। इस फैसले से फैंस मायूस हुए और खबरें आईं कि अक्षय कुमार और परेश रावल के बीच लीगल विवाद भी हुआ। हालांकि अब राहत की बात यह है कि परेश रावल ने फिल्म में अपनी वापसी की पुष्टि कर दी है। इस घोषणा के बाद से ही दर्शकों में उत्साह दोगुना हो गया है। अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की यह कॉमिक तिकड़ी एक बार फिर से हंसी का धमाका करने के लिए तैयार है। इसी बीच श्याम का किरदार निभाने वाले अभिनेता सुनील शेट्टी ने भी परेश रावल की वापसी पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

सुनील शेट्टी ने दी प्रतिक्रिया

बातचीत के दौरान सुनील शेट्टी ने परेश रावल के ‘हेरा फेरी 3’ में फिर से वापस आने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मैं भी सुन रहा हूं कि फाइन-ट्यूनिंग हो चुकी है। अब रिलीज के बाद ही इस पर बात करूंगा। उससे पहले हेरा फेरी के बारे में बात ही नहीं करूंगा। फिल्म के बारे में बताते हुए एक्टर ने कहा, “’हेरा फेरी 3′ अपने मेन प्लॉट पर ही कायम रहेगी। एक ऐसी फिल्म है जिसे हर कोई एक साथ देख सकता है और बिना किसी चिंता के हंस सकता है। यह पहले के दो पार्ट की तरह ही एक फैमिली एंटरटेनर फिल्म होगी, जो आपको सिर्फ हंसाएगी और आप बिना किसी झिझक के अपने पूरे परिवार के साथ इसे एंजॉय कर सकते हैं।”

सुनील शेट्टी ने कहा

‘हेरा फेरी’ फ्रेंचाइजी के बारे में बात करते हुए सुनील शेट्टी ने कहा कि ये परिवार की फिल्म है। शायद वो एक फिल्म है जहां आप सब मिलके एक साथ देख सकते हैं। अगर एक बार आप टीवी चालू कर देते हैं तो उसके बाद आपको टेंशन लेने की जरूरत नहीं है, शरमाने की जरूरत नहीं है। आपको पता है कि लोग सिर्फ हंसने ही हंसने वाले हैं। इसे टीवी या मोबाइल पर छिपाकर देखने की कोई जरूरत नहीं है। इसमें परिवार से छिपाने वाली कोई चीज नहीं है।

परेश रावल ने दी ‘जानकारी

‘हेरा फेरी 3’ छोड़ने की जानकारी देने के कुछ हफ्तों बाद परेश रावल ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में इस बात की जानकारी दी थी कि वो फिल्म में फिर से वापस आ गए हैं और ‘हेरा फेरी 3’ अब बन रही है। परेश रावल ने अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और प्रियदर्शन की तारीफ करते हुए कहा था कि कोई विवाद नहीं है। जब लोग किसी चीज से इतना प्यार करते हैं, तो उनका कर्तव्य बन जाता है कि वे और अधिक मेहनत करें। सब साथ में आएं, मेहनत करें और कुछ नहीं। अब सब ठीक हो गया है। अक्षय, प्रियदर्शन और सुनील शेट्टी मेरे वर्षों पुराने अच्छे दोस्त हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP News: जलभराव पर अखिलेश यादव का तंज, भाजपा सरकार से पूछा- पानी निकलेगा कहां से?

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश...

प्रीपेड मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी खबर, अब 28 नहीं 30 दिन की वैलिडिटी वाले प्लान

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

UP News: उत्तर प्रदेश में बारिश का कहर: 58 मौतें, कई जिलों में रिकॉर्ड बारिश

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही...

IND vs WI: गिल ने जीता टॉस, भारत पहले करेगा गेंदबाजी; नमन धीर का इंटरनेशनल डेब्यू

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज के बीच...
spot_imgspot_img