जनवाणी संवाददाता |
ऊन: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ऊन और कांधला में विश्व जनसंख्या दिवस के उपलक्ष्य में जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा मनाया गया। कार्यक्रम में गर्भ निरोधक साधन की बहुत सारी विधियां और सरकारी अस्पताल में निशुल्क उपलब्ध की जानकारी दी गई।
ऊन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 11 से 24 जुलाई के बीच कार्यक्रम चल रहा है। सोमवार को कार्यक्रम का शुभारंभ चिकित्सा अधीक्षक डा. नवजीत बेदी व ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर मुबश्शिर खान ने किया। इस मौके पर अस्पताल में आने वाले मरीजों को गर्भनिरोधक के साधनो के चुनाव की जानकारी दी गई।
गर्भ निरोधक साधन की बहुत सारी विधियां सरकारी अस्पताल में निशुल्क उपलब्ध हैं जैसे कि कंडोम, माला-डी गर्भनिरोधक गोलियां, अंतरा इंजेक्शन, छाया टेबलेट, कपर टी, महिला नसबंदी, पुरुष नसबंदी आदि विधि सरकारी अस्पताल में नि:शुल्क उपलब्ध है। तीसरे शुक्रवार 16 जुलाई को नसबंदी शिविर में आकर अपनी इच्छानुसार नसबंदी करा सकते है।

