Sunday, May 10, 2026
- Advertisement -

नीतीश कुमार संग ये भी ले सकते हैं मंत्री पद की शपथ

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: नीतीश कुमार आज शाम को बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में लगातार चौथी बार शपथ लेंगे। वैसे वे सातवीं बार मुख्यमंत्री पद ग्रहण करेंगे। उनके साथ आठ विधायक भी शपथ ले सकते हैं। रविवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के विधायक दल की बैठक में नीतीश कुमार को नेता चुना गया था। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को 125 सीटों के साथ बहुमत मिला है।

सूत्रों ने बताया है कि सोमवार को पटना में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में नीतीश के अलावा आठ विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलवाई जा सकती है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, भाजपा और जदयू के तीन-तीन विधायक मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। वहीं, वीआईपी और हम के एक-एक सदस्य मंत्री बन सकते हैं।

Ash copy
नीतीश कुमार व अन्य (फाइल फोटो)।

रविवार शाम नीतीश ने बिहार के राज्यपाल फागु चौहान से मुलाकात की और नई सरकार बनाने का दावा पेश किया था। राज्यपाल ने उनका दावा मंजूर कर लिया था। अब सभी की निगाहें आज नीतीश कैबिनेट के गठन और उसमें शामिल होने वाले नए चेहरों पर टिकी हुई है। रविवार को नीतीश ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जनता दल (यूनाइटेड) के नेताओं के साथ कैबिनेट के संभावित आकार पर चर्चा की।

जदयू के 12 व भाजपा के 18 मंत्री होंगे

वहीं, सूत्रों ने बताया है कि 43 विधायकों वाली जदयू को 12 मंत्री पद मिल सकते हैं। भाजपा के पास 74 विधायक हैं, इसलिए उसे 18 मंत्री पद मिल सकते हैं। विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) को एक-एक मंत्री पद मिल सकता है। बताया गया है कि आने वाले दिनों में मंत्रियों की संख्या बढ़ भी सकती है।

यह तय हुआ फॉर्मूला

एनडीए नेताओं के अनुसार, सहयोगी दलों को मंत्री पद का आवंटन पार्टी द्वारा जीती गई हर सात सीटों के लिए दो बर्थ आवंटित करने के फार्मूले पर किया जा रहा है। इस आधार पर, जदयू को 14 मंत्री पद मिल सकते हैं। वहीं, भाजपा के खाते में 20 मंत्री पद आ सकते हैं।

अधिकतम 36 बन सकते हैं मंत्री

नियमों के अनुसार, बिहार सरकार के कैबिनेट में मंत्रियों की अधिकतम संख्या 36 से ज्यादा नहीं हो सकती है, क्योंकि कैबिनेट का आकार विधानसभा की कुल सीटों का केवल 15 फीसदी हो सकता है। बिहार विधानसभा में कुल सीटों की संख्या 243 है।

सूत्रों ने बताया है कि नीतीश कुमार के अलावा जदयू के बिजेंद्र प्रसाद यादव, वीआईपी से मुकेश सहनी, हम प्रमुख जीतन राम मांझी के बेटे और एमएलसी डॉ. संतोष सुमन मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। भाजपा के तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी भी मंत्री पद की शपथ ले सकती हैं। इन नेताओं के अलावा, प्रेम कुमार और मंगल पांडेय का शपथ लेने का रास्ता साफ दिखाई दे रहा है। वहीं, जदयू से नरेंद्र नारायण यादव, श्रवण कुमार, महेश्वर हजारी भी मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: चिलकाना थाना पुलिस ने मुठभेड़ में लूट के दो आरोपी किए गिरफ्तार

 जनवाणी ब्यूरो । सहारनपुर: थाना चिलकाना पुलिस ने मुठभेड़ के...

UP News: सांसद चंद्रशेखर आजाद हाउस अरेस्ट, लालवाला गांव जाने से पहले पुलिस ने रोका

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष...

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img