Monday, May 11, 2026
- Advertisement -

उत्तरकाशी: शिक्षक का शव भागीरथी नदी से बरामद

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: उत्तरकाशी में बीते रविवार को देवीधार रनाड़ी मोटरमार्ग पर हुई कार दुर्घटना में लापता दो शिक्षकों में से एक का शव भागीरथी नदी से बरामद कर लिया गया है। सोमवार देर रात तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद मंगलवार तड़के शव बरामद हुआ। साथ ही नदी में डूबी कार को भी बरामद कर लिया गया है। जबकि लापता दूसरे शिक्षक का कुछ पता नहीं चल पाया है।

रिश्तेदारी में गए थे दोनों शिक्षक

बता दें कि टिहरी निवासी दोनों शिक्षक विकासखंड डुंडा के मांजफ गांव में रिश्तेदारी में गए थे। जिनके साथ वापसी के दौरान हादसा हो गया और उनकी कार भकड़ा पटवारी चौकी के पास अनियंत्रित होकर सीधे भागीरथी नदी में समा गई।

हादसे में कार सवार बुद्धिलाल(39) पुत्र बरफू ग्राम डांग जुवा भल्डियाणा टिहरी गढ़वाल व बिजेंद्र जोशी(40) पुत्र द्वारिका प्रसाद ग्राम भैलूंता थाना लंबगांव टिहरी गढ़वाल लापता हो गए थे। घटना की सूचना के बाद से पुलिस, राजस्व विभाग की टीम के साथ एसडीआरएफ व एनडीआरएफ की टीम मौके सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही थी।

दूसरे शिक्षक की तलाश जारी

सोमवार रात को डीएम मयूर दीक्षित स्वयं मौके पर पहुंचे। इस दौरान आईटीबीपी ने आस्का लाइट की व्यवस्था की। जिसकी मदद से चले सर्च ऑपरेशन में देर रात लापता बुद्धिलाल का शव बरामद कर लिया गया।

हाइड्रा मशीन की मदद से नदी में समाई कार भी बाहर निकाल ली गई। डीएम ने बरामद शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपुर्द करने के निर्देश दिए हैं। लापता दूसरे शिक्षक की तलाश के लिए आज फिर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

स्कूटी सवार को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत

उत्तरकाशी लंबगांव मोटर मार्ग पर मैगी प्वाइंट से करीब 200 मीटर आगे एक स्कूटी सवार व्यक्ति की ट्रक से टक्कर होने के कारण मौत हो गई। मृतक व्यक्ति की पहचान गोपाल सिंह राणा पुत्र लक्ष्मण सिंह राणा उम्र 18 वर्ष निवासी ग्राम संताण उत्तरकाशी के रूप में हुई है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: चिलकाना थाना पुलिस ने मुठभेड़ में लूट के दो आरोपी किए गिरफ्तार

 जनवाणी ब्यूरो । सहारनपुर: थाना चिलकाना पुलिस ने मुठभेड़ के...

UP News: सांसद चंद्रशेखर आजाद हाउस अरेस्ट, लालवाला गांव जाने से पहले पुलिस ने रोका

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष...

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img