- हादसे पर पीएम मोदी ने जताया शोक
जनवाणी ब्यूरो
दिल्ली: तमिलनाडु में तंजावुर के पास एक मंदिर की रथयात्रा के दौरान करंट लगने से दो बच्चो समेत 11 लोगों की मौत हो गयी, जबकि कई अन्य झुलस गये।
अधिकारियों ने कहा कि कालीमेडु के ग्रामीणों द्वारा रथयात्रा का आयोजन किया। जिस दौरान रथ ऊपर जा रही एचटी लाइन से टकरा गया। जिससे रथयात्रा में शामिल लोग तार की चपेट में आ गये ।
बता दें कि श्री अप्पर या थिरुनावुक्कारासर की तस्वीर वाली रथयात्रा को मंगलवार मध्यरात्रि बड़ी संख्या में भक्त खींच रहे थे। इसी दौरान करीब रथ यात्रा हाई वोल्टेज लाइन के संपर्क में आ गयी। इससे रथ में आग लग गयी और 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी।
घटना में झुलसे 13 अन्य लोगों को तंजावुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां बुधवार सुबह 13 वर्षीय एक नाबालिग ने दम तोड़ दिया। एक अन्य व्यक्ति की भी हालत नाजुक है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना पर शोक व्यक्त करते हुए कहा, तमिलनाडु के तंजावुर में दुर्घटना से गहरा दुख हुआ। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ है। मैं आशा करता हूं कि घायल लोग जल्द ही ठीक होएंगे।

