Friday, April 24, 2026
- Advertisement -

ऊन और थानाभवन मिलों में नए गन्ना पेराई सत्र का शुभारम्भ

  • चीनी मिलों में सर्वप्रथम गन्ना लेकर पहुंचे किसान पुरस्कृत

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: ऊन और थानाभवन शुगर मिलों में रविवार को विधिवत नए पेराई सत्र 2020-21 का शुभारम्भ हो गया। इस दौरान चीनी मिलों में भैंसा-बुग्गी और ट्रैक्टर-ट्राली में सबसे पहले गन्ना लेकर आने वाले किसानों को प्रबंधन की ओर से सम्मानित किया गया।

रविवार को ऊन क्षेत्र के गांव गागोर स्थित सुपीरियर फूड ग्रेंस प्राइवेट लिमिटेड के पेराई सत्र का शुभारम्भ हो गया। इस अवसर पर बाबा सिंदर सिंह द्वारा गुरुवाणी का पाठ तथा पंडित प्रवीण शर्मा ने पूजा अर्चना सम्पन्न कराई। मिल के डायरेक्टर राणा इंद्र प्रताप सिंह, वीर प्रताप सिंह, प्रीतिंदर सिंह एवं उनकी माता सुखविंदर कौर तथा जिला गन्ना अधिकारी विजय बहादुर सिंह ने कैन कैरियर पर नारियल फोड़कर चैन में गन्ना डालकर पेराई सत्र का शुभारम्भ कराया। मिल में सबसे पहले गन्ना लाने वाले बुग्गी के किसान संहसर पाल ऊन व ट्रैक्टर ट्राली वाले किसान रामवीर मुंडेट खादर को शॉल व बर्तन भेंट कर पुरस्कृत किया गया। इसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया।

63

शुभारम्भ अवसर पर राणा ग्रुप के उपाध्यक्ष जीएस खेरा, केन हैड अनिल अहलावत, अजय शर्मा, पदम सिंह, विक्रमजीत सिंह, अनुपम वर्मा, सुखबीर सिंह कुहर, गन्ना समिति सचिव अजीत सिंह तथा क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
ऊन चीनी मिल द्वारा वर्तमान सत्र मे पेराई क्षमता में भी वृद्धि की है।

गत वर्ष 60 हजार कुंतल प्रतिदिन की पेराई की गई थी, जो इस वर्ष मिल ने प्रतिदिन 70 हजार कुंतल की पेराई करेगी। मिल के गन्ना महाप्रबंधक अनिल अहलावत ने बताया कि इस वर्ष पेराई का लक्ष्य 1.21 करोड़ कुंतल पेराई का रखा गया है। गत वर्ष मिल ने 1. 05 करोड़ कुंतल गन्ने की पेराई की थी।

62

थानाभवन में वीरपाल सिंह ने फीता काटकर किया शुभारम्भ

रविवार को बजाज ग्रुप की थानाभवन शुगर मिल के नए पेराई सत्र का शुभारम्भ रामायन पाठ एवं हवन पूजन के उपरांत हुआ। मुख्य यजमान वाइस प्रेसीडेंट यूनिट हैड वीरपाल सिंह एवं गन्ना महाप्रबंधक जेबी तोमर ने चैन कैरियर में गन्ना डालकर शुभारम्भ किया। चीनी मिल में सबसे पहले बैलगाड़ी में गन्ना लेकर पहुंचे गांव भैंसानी के किसान जब्बार का वाइस प्रेसीडेंट वीरपाल सिंह ने शॉल ओढ़ाकर एवं माल्यार्पण किाा गया।

ट्रैक्टर-बुग्गी से सर्वप्रथम गन्ना लेकर पहुंचे ग्राम रायपुर के किसान जसराम का वरिष्ठ महाप्रबंधक गन्ना जेबी तोमर ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। ट्रैक्टर-ट्राली से गन्ना लेकर आए महावतपुर के किसान रामभूल का शॉल ओढ़ाकर और माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। जीएम जेबी तोमर ने बताया कि कि पिछले वर्ष मिल ने 1.53 करोड़ कुंतल गन्ना पेराई किया था। पहले दिन मिल में 1.06 लाख कुंतल गन्ने का इंडेंट जारी किया गया।

इस अवसर पर चीनी मिल के एजीएम केन जितेंद्र सिंह राणा, वरिठ महाप्रबंधक यांत्रिकी परमानंद चौहान, महाप्रबंधक उत्पादन अमोद विश्वनोई, सहायक महाप्रबंधक मानव संसाधन सुभाष बहुगुणा, वरिष्ठ प्रबंधक वाणिज्य, संदीप खोखर और क्षेत्र के किसान मौजूद रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं के रिजल्ट जारी, आधिकारिक वेबसाइट पर देखें परिणाम

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और...

West Bengal: कुमारगंज में भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु सरकार पर हमला, सियासी माहौल गर्म

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में जारी चुनावी...

Fuel Price: सरकार ने पेट्रोल-डीजल बढ़ोतरी की खबरों को किया खारिज, बताया अफवाह

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दि​क स्वागत...
spot_imgspot_img