Saturday, May 9, 2026
- Advertisement -

Govardhan Asrani: हंसी के सरताज असरानी की आखिरी फिल्में, 2026 में होंगी रिलीज

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। बॉलीवुड के दिग्गज कॉमेडियन गोवर्धन असरानी के निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री गमगीन है। हिंदी सिनेमा को पांच दशकों तक अपनी हंसी और अभिनय से सजाने वाले असरानी ने 20 अक्टूबर को मुंबई के जुहू स्थित अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके जाने से कॉमेडी जगत में एक ऐसा खालीपन आ गया है, जिसे भर पाना मुश्किल है।

लेकिन इस दुख के बीच उनके चाहने वालों के लिए एक सुकून भरी खबर है। असरानी की दो अधूरी नहीं, बल्कि पूरी की गई फिल्में 2026 में रिलीज होने जा रही हैं। ये दोनों ही फिल्में मशहूर निर्देशक प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी हॉरर-कॉमेडी हैं। इन फिल्मों में असरानी अपने

‘भूत बंगला’

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘भूत बंगला’ फिल्म डर और हंसी का मजेदार तड़का है। यह एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है, जो काले जादू और भूतों की दुनिया पर आधारित है। अक्षय कुमार इसमें जादूगर का किरदार निभाते नजर आएंगे, जो डरावने सीन के बीच हंसी भी बिखेरेंगा। इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा तबू, परेश रावल, राजपाल यादव, वामिका गब्बी और असरानी मुख्य भूमिकाओं में नजर आ सकते हैं। असरानी का किरदार कॉमेडी को और मजेदार बनाएगा। इस फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन कर रहे हैं, जो अक्षय के साथ ‘हेरा फेरी’ और ‘भूल भुलैया’ जैसी हिट बना चुके हैं। यह फिल्म 2 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है।चुलबुले और हंसाने वाले अंदाज़ में नजर आएंगे।

हैवान

‘हैवान’ फिल्म जो अंधेरे में छिपी सच्चाई है। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, लेकिन इसमें सस्पेंस और ड्रामा ज्यादा है। अक्षय कुमार और सैफ अली खान लीड रोल में हैं, जो एक डरावनी साजिश को सुलझाते नजर आएंगे। असरानी का रोल फिल्म को हल्का-फुल्का बनाएगा। इस फिल्म में अक्षय कुमार, सैफ अली खान और असरानी के अलावा बाकी कास्ट का ऐलान बाकी है। इस फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन कर रहे हैं। यह फिल्म 2026 में रिलीज हो सकती है।

अक्षय कुमार ने किया पोस्ट

अक्षय ने असरानी के साथ कई फिल्मों में अभिनय किया है। उन्होंने एक्स हैंडल पर लिखा, ‘असरानी जी के निधन पर दुखी हूं। एक हफ्ते पहले ही ‘हैवान’ की शूटिंग के दौरान हमने उन्हें गले लगाया था। बहुत प्यारे इंसान थे… उनकी कॉमिक टाइमिंग लाजवाब थी। मेरी सभी चर्चित फ़िल्मों ‘हेरा फेरी’ से लेकर ‘भागम भाग’, ‘दे दना दन’, ‘वेलकम’ और अब हमारी रिलीज न हुई ‘भूत बंगला’ और ‘हैवान’ तक… मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा और काम किया। हमारी इंडस्ट्री के लिए यह बहुत बड़ी क्षति है। ईश्वर आपको आशीर्वाद दे असरानी सर, हमें हंसने के लाखों कारण देने के लिए। ॐ शांति।’

प्रियदर्शन के साथ असरनी की फिल्में

निर्देशक प्रियदर्शन के साथ असरानी ने कई हॉरर और कॉमेडी फिल्मों में काम किया है। जिनमें ‘हेरा फेरी’, ‘मालामाल वीकली’, ‘हलचल’ और ‘भागम भाग’ जैसी फिल्में शामिल हैं। इन फिल्मों में असरानी के किरदारों ने कॉमेडी को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। उनकी केमिस्ट्री परेश रावल और अक्षय कुमार के साथ हमेशा दर्शकों को पसंद आई। वहीं अब असरानी निर्देशक प्रियदर्शन की ‘भूत बंगला’ और ‘हैवान’ में आखिरी बार नजर आएंगे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img