Saturday, June 13, 2026
- Advertisement -

Meerut News: नगर निगम की टीम ने चलाया अवैध कब्जा मुक्त अभियान, अब्दुल्लापुर में नगर निगम की भूमि अवैध कब्जा हटाने के निर्देश

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: नगरायुक्त सौरभ गंगवार के निर्देश पर नगर निगम के संपत्ति विभाग की टीम ने प्रवर्तन दल के साथ शनिवार को पुट्ठा गांव में अवैध कब्जा मुक्त अभियान चलाया। निगम की टीम ने दो हजार मीटर के तालाब की भूमि को घेर कर किए जा रहे अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया गया। बुलडोजर ने बाउंड्री और वहां बनाए जा रहे शौचालयों को ध्वस्त कर दिया। हालांकि कुछ लोगों ने उक्त भूमि को अपनी बताकर उक्त कार्रवाई का विरोध किया, लेकिन प्रवर्तन दल ने उन्हें वहां से खदेड़ दिया।

पुट्ठा में तालाब की दो हजार मीटर भूमि हैं। वहां एक भूमाफिया द्वारा अवैध कब्जा करके वहां बाउंड्रीवॉल बना दी गई और शौचालयों का निर्माण कराया जा रहा था। इसकी करीब दो सौ मीटर भूमि पर भूमाफिया ने भराव तक कर डाला और वहां कालोनी काटने की तैयारी शुरू कर दी। इसकी शिकायत नगरायुक्त सौरभ गंगवार से की गई थी। नगरायुक्त ने सहायक नगरायुक्त शरद पाल को उक्त भूमि को अवैध कब्जा मुक्त कराने के आदेश दिए थे। शरद पाल ने संपत्ति विभाग के लेखपाल रुद्रेश कुमार और प्रवर्तन दल को साथ लेकर अवैध कब्जा मुक्त अभियान चलाया। इसका कुछ लोगों ने विरोध किया, पर प्रवर्तन दल ने उन्हें वहां से हटाकर अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलवाया। वहीं, दूसरी ओर नगरायुक्त को शिकायत मिली कि अब्दुल्लापुर में नगर निगम की भूमि अवैध कब्जा करके भूमाफिया प्लाटिंग करने की तैयारी कर रहे हैं। नगरायुक्त ने उक्त भूमि पर भी अवैध कब्जा हटाने के निर्देश। सहायक नगरायुक्त का कहना है कि शीघ्र अब्दुल्लापुर में अवैध कब्जा मुक्त अभियान चलाया जाएगा।

पार्षद ने नर्सिंग होम, मंडपों के गृहकर की वार्ड वार सूची मांगी

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: नगर निगम के गृहकर विभाग में भ्रष्टाचार की आशंका को लेकर नगर निगम कार्यकारिणी के सदस्य फजल करीम पार्षद ने नर्सिंग होम व विवाह मंडपों के गृहकर की वार्ड वार सूची मांगी है। उन्होंने उक्त सूची नगर निगम की कार्यकारिणी की बैठक से पहले सभी सदस्यों को उपलब्ध कराने की मांग की।

नगर निगम कार्यकारिणी सदस्य फजल करीम ने गृहकर विभाग में नर्सिंग होम और विवाह मंडपों में गृहकर के नाम पर बड़ा खेल होने और नगर निगम को मोटा नुकसान पहुंचाने की आशंका जताई है। उन्होंने अपर नगरायुक्त लवी त्रिपाठी को पत्र देकर मांग की कि गृहकर विभाग द्वारा महानगर के नर्सिंग होम और विवाह मंडपों की गृहकर की वार्डवार सूची नगर निगम की कार्यकारिणी के सभी सदस्यों को कार्यकारिणी की बैठक से पूर्व उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने कार्यकारिणी की बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा के लिए समय भी निर्धारित करने की मांग की। देखना यह है कि नगर निगम कार्यकारिणी के सदस्यों को यह सूची उपलब्ध कराता है या नहीं।

बेरोकटोक जलाया जा रहा कूड़ा, सांस लेना दूभर

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: कूड़े के उठान की उचित व्यवस्था न होने से महानगर में बेरोकटोक कूड़ा जलाया जा रहा है। सुबह हो या रात, महानगर की गली मोहल्लों से लेकर मेन रोड पर कूड़े के ढेरों में बेखौफ होकर लोग आग लगा रहे हैं। कूड़ा जलने से जहां दुर्गंध उठ रही है वहीं वायु प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। नगर निगम केवल तमाशबीन बना है। कूड़ा जलाने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही।

महानगर में रोजाना करीब 1300 मैट्रिक टन कूड़ा निकलता है, इसमें करीब 800 मैट्रिक टन कूड़ा ही नगर निगम के डंपिंग यार्ड तक पहुंचता है। शेष कूड़ा गली मोहल्लों से लेकर मेन रोड तक जगह जगह पड़ा रहता है। नगर निगम की कूड़े उठवाने या कूड़ा कलेक्शन की व्यवस्था लचर होने से कचरे की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। आरोप है कि कूड़ा उठाने से बचने के लिए सफाईकर्मी जगह जगह कूड़े के ढेरों में आग लगा देते हैं। जबकि कुछ जगह असामाजिक तत्वों द्वारा कूड़े के ढेरों में आग लगाई जा रही है। कूड़े के ढेरों में आग लगाए जाने से धुआं लोगों के लिए मुसीबत बना है। कूड़े में आग लगने से वायु प्रदूषण बढ़ रहा है। लोगों को सांस लेने में दिक्कत आती है। ऐसे में लोगों के बीमार होने का खतरा खड़ा हो गया है। नगर निगम इसकी रोकथाम के लिए कोई कारगर कदम नहीं उठा रहा। जिससे लोगों की मुसीबत कम होने का नाम नहीं ले रही।

कूड़े में आग लगाने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएंगे

नगरायुक्त सौरभ गंगवार का कहना है कि जहां भी कोई भी कूड़े में आग लगाता हुआ पकड़ा जाएगा, उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। यदि विभाग का कोई कर्मचारी कूड़े में आग लगाता हुए पकड़ा जाएगा तो उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP News: अखिलेश यादव की बेटी पर टिप्पणी से गरमाई सियासत, सपा ने दी सख्त चेतावनी

जनवाणी ब्यूरो। यूपी: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा...

Abhishek BanerjeeCID की कड़ी पूछताछ के घेरे में अभिषेक बनर्जी, 14 जून को फिर होगी पेशी

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: सीआईडी ने टीएमसी विधायकों के...
spot_imgspot_img