- कस्बा ऊन में पोस्ट आफिस पर ग्राहक करते रहे इंतजार
जनवाणी संवाददाता |
ऊन: केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा कर्मचारी एवं अधिकारियों को समय पर कार्यालय में उपस्थित रहने के दिशा निर्देश दे रखे हैं लेकिन फिर भी अधिकारी दिशा निर्देशों का पालन नहीं कर रहे हैं। कस्बे में स्थित डाकघर पर कर्मचारी समय पर नहीं पहुंचते। बुधवार को कर्मचारी करीब 11 बजे डाक घर पर पहुंचे, तब तक लोग इंतजार करते रहे।
केंद्र-प्रदेश सरकार एक और आमजन को सुविधा प्रदान करने हेतु कर्मचारियों को समय पर कार्यालय में उपस्थित होकर आमजन की समस्या दूर करने के निर्देश देती है, वहीं अधिकारी कर्मचारी सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। बुधवार को कस्बे में स्थित डाकघर पर कोई कर्मचारी नहीं पहुंचा। ग्राहक इंतजार करते रहे। करीब 11 बजे डाकघर पर पोस्टमास्टर रोहित कुमार पहुंचे तथा कार्यालय का ताला खुला जिसके बाद कामकाज शुरू किया।
इस संबंध में पोस्ट मास्टर रोहित कुमार ने बताया कि वह एक ग्राहक का कैश लेने के लिए गए थे इसलिए देर हो गई।

