Saturday, May 2, 2026
- Advertisement -

सभी उपकेन्द्रों पर सुबह 8 बजे से सायं 8 बजे तक उपभोक्ताओं की समस्याओं का होगा समाधान

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने बताया कि उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान तथा विद्युत संबंधी कार्यों के लिए आज से 19 सितम्बर तक विद्युत समाधान सप्ताह का सभी 33 केवी उपकेंद्रों पर शिविर लगाकर आयोजित किये जायेंगे। यह शिविर प्रतिदिन सुबह 8 बजे से सायं 8 बजे तक आयोजित किये जायेंगे, जिस पर पूरी गंभीरता, तत्परता एवं संवेदनशीलता के साथ विद्युत संबंधी उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान मौके पर किया जायेगा।

ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा कि विद्युत समाधान शिविर में विद्युत उपभोक्ताओं से उनके बकाया विद्युत बिलों का भुगतान प्राप्त करना एवं बिल सम्बन्धित शिकायतों का निस्तारण होगा। कनेक्शन या लोड बढ़ाने या मीटर लगाने के निवेदन पर त्वरित कार्यवाही। सभी प्रकार के विद्युत कनेक्शन से सम्बन्धित प्राप्त होने वाली शिकायतों अथवा समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जायेगा। ट्रान्सफार्मर, फीडर, लोड-वोल्टेज अथवा जर्जर तार जैसी समस्याओं के निवेदन, जिसमें त्वरित समाधान सम्भव हो सकेगा। घटित होने वाली विद्युत दुर्घटना के कारण होने वाली जानहानि से सम्बन्धित मुआवजा एवं ऐसी समस्याओं को नगण्य किये जाने के उद्देश्य से त्रुटिपूर्ण अधिष्ठापन पर कार्यवाही होगी। विद्युत उपभोक्ताओं के परिसरों पर स्थापित जले, खराब, क्षतिग्रस्त मीटरों को बदलने के साथ-साथ पुराने मीटरों के स्थान पर नवीन मीटर स्थापित कराने का कार्य किया जायेगा।

झूल रहे तारों, विद्युत दुर्घटना की आशंका वाली लाइन, परिवर्तक के संबंध में प्राप्त शिकायतों का त्वरित निदान होगा। विद्युत उपभोक्ताओं के परिसरों पर जले, खराब, क्षतिग्रस्त मीटरों को बदलने के साथ-साथ पुराने मीटर के स्थान पर नवीन मीटर स्थापित कराने का कार्य भी कराया जायेगा। साथ ही अन्य विद्युत सम्बन्धी समस्याओं से सम्बन्धित निवेदनों एवं सुझावों पर विचार किया जायेगा। मंत्री ने बताया कि समाधान सप्ताह के प्रत्येक दिन सुबह से सायं तक शिविर के आयोजन एवं संचालन की जिम्मेदारी स्थानीय अवर अभियंताओं की होगी एवं उपखण्ड स्तर पर उपखण्ड अधिकारी द्वारा अपने दिशा निर्देशन में यह कार्य किया जायेगा। इसकी मॉनिटरिंग मण्डल स्तर पर मुख्य अभियन्ता, जनपद स्तर पर अधीक्षण अभियन्ता, खण्ड स्तर पर अधिशासी अभियन्ता द्वारा किया जायेगा। नियुक्त किये गये नोडल अधिकारी

विद्युत समाधान सप्ताह की मॉनिटरिंग के लिए विभाग के उच्च अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया हैं। इसमें जनपद सोनभद्र में पी गुरू प्रसाद प्रबंध निदेशक, गाजीपुर में पंकज कुमार प्रबंध निदेशक, रायबरेली में कमलेश बहादुर निदेशक, गोण्डा में मृगांक शेखर दास भट्ट मिश्रा निदेशक, एटा में संजय कुमार दत्त निदेशक प्रोजेक्ट एवं वाणिज्य, कुशीनगर में राजीव कुमार निदेशक कार्य एवं प्रोजेक्ट, मऊ में पियूष गर्ग निदेशक ऑपरेशन, आजमगढ़ में राकेश प्रसाद निदेशक का.प्रा एवं प्रशा, बहराइच में सर्वजीत घोष निदेशक आईटी, प्रयागराज में बीबी राय मुख्य अभियन्ता रेस्पो, मैनपुरी में आशीष अस्थाना मुख्य अभियन्ता डीएसएम, अमरोहा में सीपी यादव मुख्य अभियन्ता सीएमयूडी, मुजफ्फरनगर में दीपक रायजादा मुख्य अभियन्ता पीपीए, चित्रकूट में जेपीएस गंगवार मुख्य अभियन्ता जल विद्युत, जनपद बदायूं में अजय अग्रवाल मुख्य अभियन्ता वाणिज्य तथा जनपद खीरी में सीवीएस गौतम मुख्य अभियन्ता वाणिज्य को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

बच्चों में जिम्मेदारी और उनकी दिनचर्या

डॉ विजय गर्ग विकर्षणों और अवसरों से भरी तेजी से...

झूठ का दोहराव सच का आगाज

जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर सारा बारबर द्वारा किए...

लोकतंत्र का आईना या मीडिया का मुखौटा

जब आंकड़ों की चकाचौंध सच का मुखौटा पहनने लगे,...

वेतन के लिए ही नहीं लड़ता मजदूर

मजदूर दिवस पर श्रमिक आंदोलनों की चर्चा अक्सर फैक्टरी...
spot_imgspot_img