- किसान यूनियन ने डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
जनवाणी संवाददाता |
शामली: मंगलवार को किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सवित मलिक के नेतृत्व में किसानों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। फिर, राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी जसजीत कौर को सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि 13 महीने से दिल्ली बॉर्डर पर आंदोलनरत किसानों का गत वर्ष 9-10 दिसंबर को केंद्र सरकार से हुए समझौते के चलते धरना समाप्त हो गया था। लेकिन समझौते के तहत केन्द्र सरकार ने अपने किए वायदे पर कोई अमल नहीं किया, बल्कि किसानों के निजी नलकूपों पर जबरन बिजली मीटर लगाए जा रहे हैं।
इसी प्रकार एमएसपी गारंटी कानून, किसान आंदोलन के दौरान शहीद किसानों को मुआवजा और किसानों पर दज मुकदमों की वापसी, गन्ना किसानों का ब्याज सहित बकाया भुगतान, आवारा पशुओं से फसल नुकसान का मुआवजा समेत दर्जनों मांगों व समस्याओं पर अभी तक कोई सकारात्मक पहल तक नहीं की है। उन्होंने देश के युवाओं के मांगों का समर्थन करते हुए अग्निपथ योजना की वापसी की मांग करती है।
इस अवसर पर किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सवित मलिक, जयपाल सिंह, श्रषिपाल मलिक, जितेंद्र कुमार, लबनान चौधरी, कुलदीप, अमित, संजीव लिलौन आदि मौजूद रहे।

