Saturday, April 25, 2026
- Advertisement -

Share Market: शेयर बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी ने पकड़ी रफ्तार

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत हल्की बढ़त के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 163.27 अंक चढ़कर 82,918.78 पर पहुंच गया। वहीं, एनएसई निफ्टी भी 64.35 अंक की मजबूती के साथ 25,309.10 पर कारोबार करता दिखा। वहीं, विदेशी मुद्रा बाजार में भी रुपये ने मजबूती दिखाई। शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 20 पैसे मजबूत होकर 85.88 पर पहुंचा।

सेंसेक्स और निफ्टी में शुरुआती कारोबार में तेजी

ईरान और इस्राइल के बीच युद्ध विराम को लेकर आशावाद के बीच इक्विटी बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में गुरुवार को शुरुआती कारोबार में तेजी देखने को मिली। इस तरह से लगातार तीसरे दिन बाजार में तेजी दिखी। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 163.27 अंक चढ़कर 82,918.78 पर पहुंच गया। 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 64.35 अंक चढ़कर 25,309.10 पर पहुंच गया। बाद में बीएसई बेंचमार्क 415.98 अंक चढ़कर 83,171.49 पर और निफ्टी 115.50 अंक चढ़कर 25,359.45 तक पहुंचा।

किसे होगा फायदा, किसे नुकसान?

सेंसेक्स की 30 कंपनियों में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, टाटा स्टील, इटरनल, भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस और अदानी पोर्ट्स के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली। टेक महिंद्रा, कोटक महिंद्रा बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज पिछड़ते नजर आए। एक्सचेंज के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 2,427.74 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 2,372.96 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं?

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा, ‘इस्राइल और ईरान के बीच युद्ध विराम के साथ वैश्विक स्तर पर बाजार जोखिम भरे मोड में हैं। चूंकि पारस्परिक टैरिफ मुद्दे को संबोधित किया जाना बाकी है, इसलिए निरंतर रैली मुश्किल होगी। निकट अवधि में बाजार का ध्यान इस बात पर रहेगा कि 9 जुलाई के आसपास क्या होता है, जब पारस्परिक टैरिफ का 90-दिवसीय विराम समाप्त होगा।’

इन बाजारों का हाल

एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 225 सूचकांक और शंघाई का एसएसई कंपोजिट सूचकांक ऊपर कारोबार कर रहा था, जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी और हांगकांग का हैंग सेंग लाल निशान पर था। बुधवार को अमेरिकी बाजार मिले-जुले नोट पर बंद हुए। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.22 प्रतिशत बढ़कर 67.83 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

कैसे बनाए जाते हैं शीतल पेय

आनंद कु. अनंत ग्रीष्म के आगमन के साथ ही बाजार...

महिला आरक्षण की मृगतृष्णा की उलझन

भारतीय राजनीति के रंगमंच पर इन दिनों एक नया...

केंद्र के साए में बंगाल के चुनाव

1952 से ही भारत में एक सुगठित चुनाव प्रणाली...

विदेश भेजने के नाम पर ठगी

कई युवाओं की विदेश में नौकरी की चाहत होती...
spot_imgspot_img