जनवाणी संवाददाता |
बिनौली: फजलपुर सुंदरनगर के मा भगवती दुर्गा देवी मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने रविवार को बिनौली थाने में पहुचकर चैत्र नवरात्र में मंदिर परिसर में लगे मेले को शांति व्यवस्था बनाकर सम्पन्न कराने में सफल भूमिका निभाने वाले इंस्पेक्टर डीके त्यागी, एसआई धनबीर सिंह यादव, शिवकुमार, महिला आरक्षी आंचल त्यागी, विनोद शर्मा आदि पुलिसकर्मियों को स्मृति चिंह व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।

इस दौरान मंदिर कमेटी अध्यक्ष चरण सिंह शर्मा, प्रबंधक मास्टर अरुण कुमार अरोरा, ग्राम प्रधान सुधीर राजपूत, ब्रह्मदत्त शर्मा, महेश शर्मा, ठाकुर ओमेंद्र, कृष्णदास महाराज आदि उपस्थित रहे।

