- उपचार के लिएअस्पताल में भर्ती कराया
जनवाणी संवाददाता |
मंडावली: नूरपुर से ट्रैक्टर ट्राली से हरिद्वार कावड़ लेने जा रहे कावड़ियों की ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर मंडावली थाना क्षेत्र के ग्राम राहतपुर के सामने पलट गई। ट्राली की चपेट में आने से चंदक से नजीबाबाद जा रहा एक मैजिक भी खाई में गिर गया मैजिक में सवार सवारियों को चोट नहीं आई।
ट्रैक्टर ट्राली में सवार महिलाओं सहित कई शिवभक्त घायल हो गए।सूचना पर पहुंची मंडावली पुलिस ने सभी घायलों को 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समीपुर भर्ती कराया। सोमवार को शाम मंडावली थाना क्षेत्र के ग्राम राहतपुर में नूरपुर के ग्राम कुंडा से महिलाओं सहित करीब 35 लोग ट्रैक्टर ट्राली में भरकर हरिद्वार कावड़ लेने जा रहे थे।
बताया जा रहा है कि राहतपुर के सामने डीजे से भरी ट्राली में लगे बांस टूटने की वजह से ट्राली अनियंत्रित हो गई और हाईवे पर पलट गई ।सामने से आ रहा एक मैजिक भी ट्राली की चपेट में आ गया मैजिक चालक ट्राली से बचाने के चक्कर में मैजिक सहित खाई में गिर गया।
हालांकि मैजिक में बैठी 5 सवारियों में से किसी को चोट नहीं आई।ट्रैक्टर चालक उपेंद्र सिंह यादव ने बताया कि ट्राली में मौजूद मुनेश कुमार उषा देवी, कविता, बबली, विकास कुमार, बब्बू सुरेश सोनी सहित करीब एक दर्जन शिवभक्त घायल हो गए। सूचना पर पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे मंडावली पुलिस ने सभी घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समीपुर कराया।
- बेहोश हुए कांवरियों को दिलायी चिकित्सा
- बेहोश कांवरिएं को उपचार दिलाया
सोमवार को हरिद्वार से पवित्र गंगाजल भरकर कांवड़ लेकर गंतव्य की ओर बढ़ रहा एक कांवरिया अचानक बेहोश होने लगा। उसके साथियों ने उसकी कांवर संभालते हुए उसे सड़क पर बैठा दिया। इसी दौरान गश्त कर वहां पहुंचे थाना प्रभारी मंडावली हिमांशु चौहान ने तत्काल एंबुलेंस को वहां बुलाया और बेहोश हुए कांवरिए को उपचार दिलाने के लिए चिकित्सा शिविर में भेजा।
इसके बाद पैदल यात्रा करने के दौरान एक अन्य कांवरिया बेहोश हो गया। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी मंडावली ने उसे भी एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए चिकित्सा शिविर में भिजवा दिया।

