Tuesday, May 12, 2026
- Advertisement -

सोतीगंज का शातिर पव्वा समेत दो शिकंजे में

  • चोरी की दो क्रेटा गाड़ी, एक बाइक भी करायी बरामद
  • तलाश में सोतीगंज में पुलिस कई दिन से दे रही थी दबिशें

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: सोतीगंज के शातिर वाहन चोर व कबाड़ी जाकिर ऊर्फ पव्वा को लोहिया नगर पुलिस व स्वाट टीम ने शनिवार को धर दबोचा। उसके साथ बदमाश सुमित पुत्र देवेन्द्र निवासी अतरौली भोजपुर गाजियाबाद भी गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से चोरी की गई लग्जरी गाड़ियों में शुमार की जाने वाले दो क्रेटा व एक बाइक भी बरामद की गयी है। जाकिर उर्फ पव्वा कितना शातिर है

इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कई राज्यों की पुलिस इसके पीछे पड़ी थी। इसकी गिरफ्तारी को सोतीगंज में बीते एक पखवाडेÞ से लगातार दबिशें दी जा रही थीं। पुलिस ने बताया कि यह इतना शातिर है कि चोरी के बाद गाड़ी को कबाड़ियों के यहां कटवाए बगैर ही ठिकाने लगा देता था, मसलन बेच देता था।

तीन दिन से था कब्जे में

करीबियों की माने तो जाकिर उर्फ पव्वा पुलिस के कब्जे में करीब तीन दिन से था। उसको उठा कर ले गये थे, लेकिन पुलिस की लिखा पढ़ी में उसकी गिरफ्तारी शनिवार को बिजली बंबा से दिखाई गयी है। माना जा रहा है कि उठाए जाने के बाद पुलिस उससे बरामदगी में जुटी थी।

22 13

ये भी हैं रडार पर

जाकिर उर्फ पव्वा तथा गाजियाबाद के सुमित की गिरफ्तारी के बाद माना जा रहा है कि अगला नंबर सुहेल शीला, जाकिर-24 व राहुल काला का हो सकता है। चर्चा है कि गद्दू गैंग के ये शातिर इसलिए भी खुले घूम रहे हैं क्योंकि महकमे के कुछ पुराने हमदर्द इनके लिए छतरी बने हुए हैं।

सोतीगंज बंद होने पर दूसरे राज्यों में ठिकाना

लोहिया नगर थाना इंस्पेक्टर संजय पांडेय ने बताया कि जाकिर उर्फ पव्वा कितना शातिर है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सोतीगंज का कबाड़ी मार्केट पुलिस के द्वारा बंद करा दिए जाने के बाद इसने दूसरे राज्यों में अपना ठिकाना बना लिया। वहां कारोबार फैला लिया। इससे पहले जाकिर उर्फ पव्वा का ठिकाना सोतीगंज के कबाड़ी थे। देश के किसी भी राज्य में गाड़ी चोरी होती थी,

उसके तार इसी शातिर कबाड़ी से जुडेÞ होते थे। देश भर की चोरी की गाड़ियों के कमेले के रूप में बदनाम सोतीगंज में तत्कालीन एसएसपी प्रभाकर चौधरी की कार्रवाई से पहले जब वहां चोरी की गाड़ियों का कमेला चला रहा था, उस वक्त इस शातिर का वहां डंका बज रहा था।

रास्ते को लेकर लालकुर्ती में दो पक्षों में संघर्ष

लालकुर्ती थाना क्षेत्र पैंठ बाजार की जवाहर मार्केट के आम रास्ते पर अतिक्रमण को लेकर विशेष समुदाय पक्ष के लोग आपस में भिड़े और दोनों पक्षों के कई लोगों के घायल होने की खबर आ रही है। जिस समय यह झगड़ा हुआ लालकुर्ती थाना प्रभारी इंदू कुमारी लालकुर्ती पैंठ बाजार में गश्त पर जैसे ही झगड़े की सूचना मिली, पुलिस ने मौके पहुंच कर दोनों पक्षों से तीन लोगों को पकड़ लिया।

जबकि बाकी लोग मौके से फरार हो गए। मार्केट के लोगों का कहना कि नवाब कुरैशी हाजी याकूब का रिश्तेदार होने के कारण पड़ोस के अंसारी बिरादरी के लोगों की दुकानें के आगे जानबूझकर रास्ते पर अतिक्रमण कर लेता है और आये दिन मारपीट करता है। लालकुर्ती पुलिस के द्वारा दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा लिख लिया गया है। दोनों पक्षों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जायेगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

spot_imgspot_img