Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

Weather Update: मौसम ने एक बार फिर मारी पलटी,तेज हवाओं से तापमान में आई गिरावट,क्या बोले मौसम वैज्ञानिक?

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: दो दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के बीच मौसम ने एक बार फिर पलटी मारी। जिससे तापमान में गिरावट देखने को मिली। जहां बीते शुक्रवार को उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में अलग अलग जगहों पर तेज हवाएं चलीं। वहीं आज शनिवार को सुबह दिल्ली/एनसीआर, राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश और पहाड़ी राज्यों यानी उत्तराखंड और हिमाचल में तापमान में भारी गिरावट देखने को मिली है।

तेज हवाओं से गर्मी का प्रकोप किया कम

दिल्ली में आज तेज ठंडी हवाएं चली जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं आज मौसम साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी। हालांकि तेज हवाओं के कारण तेज गर्मी का एहसास नहीं होगा।

बता दें, दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

क्या बोले मौसम वैज्ञानिक?

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में ये बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि जब किसी राज्य से पश्चिमी विक्षोभ गुजरता है तो उससे एक दो दिनों तक तापमान में कमी आ सकती है।

हिमाचल प्रदेश में भी दो दिन पहले पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है, जिससे ठंड बढ़ी है। राज्य में अधिकतम तापमान में 3.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में 3.7 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। हालांकि बारिश के आसार नहीं हैं।

राजस्थान में गिरा तापमान 

राजस्थान में तेज हवाओं के चलते 7 डिग्री तापमान गिर गया है। राज्य में अधिकतम तापमान जहां 42 डिग्री को छू गया था, वहीं अब अधिकतम पारा लगभग 35 डिग्री रह गया है। पंजाब में भी तापमान में गिरावट आई है और लोगों को ठंड का अहसास हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटों में तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। सोमवार से फिर से पारा बढ़ेगा।

हरियाणा में दर्ज हुई गिरावट 

पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी का असर हरियाणा के मौसम पर भी देखने को मिल रहा है। जींद, झज्जर, कुरुक्षेत्र, अंबाला सहित कई जिलों में 18 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान में 11 डिग्री तक की गिरावट आई है, जिससे गर्मी से राहत मिली है। अगले दो-तीन दिनों तक प्रदेश में मौसम सुहावना बना रहेगा और कुछ इलाकों में हल्के बादल भी छाए रह सकते हैं।

जींद में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री दर्ज किया गया। सोनीपत का न्यूनतम तापमान बढ़कर 14.0 डिग्री हुआ, जो एक दिन पहले 12.4 डिग्री था। पानीपत का अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री दर्ज किया गया।

यूपी में कैसा है मौसम?

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने पलटी मारी है। शनिवार की सुबह से राज्य में ठंडी हवाएं चल रही हैं। शुक्रवार की रात को भी कई जिलों में धूल भरी हवाएं चलीं थी। इससे पहले राज्य में बीते कुछ दिनों से तेज गर्मी पड़ रही थी और तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया था।

वाराणसी, सुल्तानपुर, अमेठी जैसे जिलों में भी लोग तपिश और गर्मी से बेहाल रहे। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि रविवार को भी पछुआ हवा की रफ्तार बनी रहेगी, जिससे गर्मी से राहत रहेगी। हालांकि सोमवार से फिर से पारा चढ़ेगा।

यहां हिमस्खलन का खतरा

श्रीनगर समेत कश्मीर के कई हिस्सों में 40 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली हवाओं के कारण श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से 19 उड़ानों को रद्द करना पड़ा। दो का मार्ग बदला गया है। घाटी में कई हिस्सों में खंभे और तार टूटने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। प्रशासन ने अगले 24 घंटों के दौरान गांदरबल और कुपवाड़ा जिलों में हिमस्खलन की आशंका जताई है।

हिमाचल में बढ़ी ठंड

पर्वतीय राज्य हिमाचल के तापमान में भारी गिरावट देखने को मिली है। साफ मौसम के बावजूद रात को प्रदेश का औसत न्यूनतम तापमान में तीन से लेकर पांच डिग्री तक की गिरावट देखने को मिली है। तापमान में सबसे अधिक गिरावटमंडी, कांगड़ा और बिलासपुर में देखने मिली। यहां पर तापमान में पांच डिग्री से अधिक दर्ज की गई।

एमपी में बारिश का अलर्ट 

मध्य प्रदेश में पश्चिमी विक्षोव की वजह से आ रही तेज हवाओं से प्रदेश के तापमान में गिरावट हुई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि शनिवार को भी तापमान में कुछ गिरावट हो सकती है।

मौसम विभाग ने एक अप्रैल को भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम और जबलपुर संभाग के 13 जिलों में मौसम के बदलने का अनुमान जताया है। इस दौरान हल्की बारिश हो सकती है। बसे ज्यादा गिरावट ग्वालियर में देखी गई यहां का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि एक दिन पहले यहां 39. 5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था।

इन राज्यों में बारिश की संभावना

शनिवार को अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम में बारिश का अनुमान है। दक्षिण भारतीय राज्यों में भी आज हल्की बारिश की संभावना है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img