Monday, April 27, 2026
- Advertisement -

पांवधोई निगरानी के लिए कैमरे लगाने का काम शुरु

  • नगरायुक्त ने किया पांवधोई पर कैमरे लगाने के कार्य का निरीक्षणसहारनपुर।

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: पांवधोई की सफाई के साथ ही पांवधोई की निगरानी के लिए पांवधोई पर कैमरे लगने का कार्य शुरु हो गया है। स्मार्ट सिटी सीईओ/नगरायुक्त ग़ज़ल भारद्वाज ने आज दोपहर पांवधोई पर कैमरे लगाये जाने वाले स्थलों तथा नदी किनारे किये जा रहे अन्य कार्यो का निरीक्षण किया। इससे पूर्व उन्होंने एक बैठक में सभी कार्यदायी संस्थाओं को गुणवत्तापूर्ण कार्य के साथ समयबद्ध कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

स्मार्ट सिटी सीईओ/नगरायुक्त ग़ज़ल भारद्वाज ने पांवधोई की निगरानी के लिए पुल जोगियान से पुल धोबीघाट तक पुलों तथा प्रमुख स्थानों पर एनईसी द्वारा लगाये जाने वाले कैमरों के पोल फाउण्डेशन के कार्य का निरीक्षण किया और केबिल आदि डाले जाने की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि समयबद्धता के साथ गुणवत्तापूर्ण कार्य करें। उन्होंने इस बात के भी निर्देश दिए कि सड़क बनने से पहले केबिल आदि डालने का कार्य अन्य विभागों व कार्यदायी एजेंसियों से समन्वय कर पूरा कर लें, बाद में सड़क काटने पर निगम की ओर से जुर्माना लगाया जायेगा।

बनायी गयी सड़क व नदी पटरी के बीच एक टेलीकॉम कंपनी द्वारा खोदे जा रहे गड्ढ़ों के सम्बंध में उन्होंने निर्देश दिए कि उक्त एजेंसी को गड्ढ़ों के चारों ओर बेरीकेटिंग करने को कहा जाए। उन्होंने सेतु निगम द्वारा सब्जी मण्डी पुल पर कराये जा रहे कार्यो का भी निरीक्षण किया और तेजी से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। इससे पूर्व उन्होंने स्मार्ट सिटी अधिकारियों व विभिन्न कार्यदायी एजेंसियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर एलईडी, लाइब्रेरी, नदी पर पीटीजेड कैमरे लगाने सहित स्मार्ट सिटी के तहत चल रही योजनाओं के सम्बंध में समीक्षा की और कार्यो में कोई भी लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। इस दौरान अधीक्षण अभियंता अमरेन्द्र गौतम व स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट मैनेजर जितेन्द्र सिंह व जेई आदित्य शर्मा आदि शामिल रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

यज्ञ और वैदिक कर्मकांड से अधिक फल देता है मोहिनी एकादशी व्रत

पंडित पूरनचंद जोशी हिंदू पंचांग के अनुसार वैशाख माह में...

धर्म को आचरण और व्यवहार में उतारने की जरूरत

राजेंद्र बज यह एक स्थापित तथ्य है कि विशुद्ध रूप...

वोट में ही क्या धरा है?

ये लो कर लो बात। विधानसभा चुनाव का वर्तमान...

ट्रंप के लिए न निगलते न उगलते जैसे बने हालात

भारत के खिलाफ 23-24 अप्रैल की हालिया टिप्पणी और...

जारी है दल बदल की राजनीति

सिद्धांत व विचारविहीन राजनीति करते हुए अपनी सुविधा,लाभ व...
spot_imgspot_img