Sunday, May 24, 2026
- Advertisement -

युद्धस्तर पर चल रहा नानू गंगनहर पुल का कार्य

  • नानू गंगनहर पुल: पिलर पर रखे गए गार्डर, जल्द ऊपर की हिस्सा भी होगा तैयार

जनवाणी संवाददाता |

सरधना: नानू गंगनहर पुल का निर्माण कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। तीन दिन में कर्मचारियों की फौज और बड़ी मशीनों ने मिलकर आधा दर्जन गार्डर पिलर पर फिट कर दिए हैं। अब उससे आगे की कार्रवाई करते हुए ऊपरी हिस्से को तैयार किया जाएगा। जिस गति से पुल निर्माण का कार्य चल रहा है।

माना जा रहा है कि नए साल से पहले ही पुल बनकर तैयार हो जाएगा। पुल बनाने के साथ ही पुल के दोनों और सड़क निर्माण का कार्य भी बड़े स्तर पर चल रहा है। ताकि पुल के साथ तुरंत हाइवे को जोड़ा जा सके। शनिवार को भी पिलर पर गार्डर रखने का काम जारी रहा।

मेरठ-करनाल हाइवे के प्रोजेक्ट में नानू गंगनहर पुल महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। मेरठ से करनाल के लिए इस हाइवे से जाना है तो गंगनहर पुल पार जरूर करना पड़ेगा। हाइवे निर्माण का अधिकांश कार्य पूरा हो चुका है। मगर पिछले तीन सालों से नानू गंगनहर पुल का काम अटका पड़ा है। पहले साल गंगनहर में पानी बंद होने पर पिलर की नींव डाली गई थी। गत वर्ष एनएचएआई ने पूरे पिलर बनाकर तैयार कर दिए थे।

24 9

गंगनहर पर तीन लेन के दो पुल बनाए जा रहे हैं। गत वर्ष पिलर बनाने के बाद गार्डर व उसके ऊपरी हिस्से को बनाने का काम शुरू कर दिया गया था। ताकि इस बार पुल का निर्माण हर हाल में पूरा हो जाए। इसी क्रम में गंगनहर का पानी बंद होते ही एनएचएआई ने युद्धस्तर पर पुल निर्माण का काम शुरू किया है। तीन दिन में इंजीनियर व कर्मचारियों की फौज ने बड़ी मशीनों की मदद से दोनों पुलों के लिए आधा दर्जन गार्डर जोड़ दिए हैं।

अब उसके ऊपरी हिस्से का काम शुरू किया जाएगा। काम की गति देखकर साफ समझ आ रहा है कि कुछ ही महीनों में पुल का काम पूरा हो जाएगा। साथ ही पुल के दोनों और सड़क का निर्माण भी बड़े स्तर पर किया जा रहा है। ताकि पुल बनते ही उसे तत्काल हाइवे से जोड़ा जा सके। शनिवार को भी पुल पर गार्डर जोड़ने का काम जारी रहा।

मेरठ-करनाल हाइवे पर पलटी क्रेन

शनिवार की रात मेरठ-करनाल हाइवे पर इकड़ी चौराहे के निकट कार को बचाने के चक्कर में एक क्रेन पलट गई। हाल में नानू गंगनहर पुल का निर्माण कार्य चल रहा है। पुल के बड़े पिलरों पर गार्डर रखने के लिए बड़ी क्रेन लगी हुई हैं। शनिवार रात बपारसी स्थित प्लांट से एक क्रेन नानू पुल पर जा रही थी। वह जैसे ही मेरठ-करनाल हाइवे पर इकड़ी चौराहे के निकट पहुंची तो तेज गति से आ रही एक कार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हो गई।

25 7

कुछ दूर जाकर क्रेन सड़क किनारे पलट गई। हादसे में बनारस निवासी क्रेन चालक नगेन्द्र सिंह चोटिल हो गया। राजगीरों ने उसे क्रेन से बाहर निकाला। क्रेन में 100 टन के करीब वजन है। सूचना मिलते ही पुलिस व एनएचएआई की टीम मौके पर पहुंच गई। देर रात तक क्रेन को निकालने के लिए कार्य चल रहा था।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Delhi News: निजी स्कूलों के लिए बड़ा फैसला, सरकारी मंजूरी के बिना भी बढ़ा सकते है फीस

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली हाईकोर्ट ने प्राइवेट स्कूलों...

Weather Update: देशभर में भीषण गर्मी का कहर, IMD ने 28 मई तक जारी की चेतावनी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में लगातार बढ़ती गर्मी...

NEET-UG 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड प्रक्रिया शुरू, 27 मई तक भरें बैंक डिटेल्स

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने...

Chirag Paswan: पेट्रोल-डीजल महंगाई पर चिराग पासवान का बयान, कहा बढ़ते दामों पर नियंत्रण की पूरी कोशिश

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग...
spot_imgspot_img