जनवाणी संवाददाता |
चांदपुर: नगर के फव्वारा चौक के निकट स्थित मोबाइल शॉप का शटर उठाकर अंदर घुसा चोर दुकान के अंदर रखें अस्सी हजार रुपए कीमत के मोबाइल फोन चोरी कर ले गए । सुबह होने पर दुकान स्वामी को घटना की जानकारी हुई।कस्बे के रहने वाले शिवम वर्मा की फब्बारा चौक के निकट जय महाकाली एंटरप्राइजेज के नाम से मोबाइल की दुकान है। रात दुकान का शटर ऊपर कर दो चोर दुकान के अंदर घुस गए ।
उनका एक साथी दुक्का के बाहर खड़ा होकर निगरानी करता रहा । चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। दुकान स्वामी शिवम वर्मा ने बताया कि चोर कीपैड वाले 40 तथा 35000 कीमत एक स्मार्ट महंगा फोन चोरी कर ले गए हैं । उन्होंने चोरी गए मोबाइल फोन की कीमत अस्सी हजार रूपये बताई है । घटना की तरह स्थानीय पुलिस को दे दी गई है ।

