Saturday, February 14, 2026
- Advertisement -

बंद मकान के ताले तोड़कर हजारों की चोरी

  • मौके पर पहुंची पुलिस ने किया घटना स्थल का निरीक्षण

जनवाणी संवाददाता |

बास्टा: कस्बे में चोरों ने बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर हजारों रुपए के सोने चांदी के जेवर सहित चोरी की वारदात को अंजाम देकर सनसनी फैला दी। स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। व मामले का खुलासा का आश्वासन दिया।

कस्बा बास्टा निवासी इसरार अहमद दिल्ली में रहकर कारपेंटर का काम करता है। इसरार अहमद परिवार सहित गुरुवार को दिल्ली चले गए थे। दिल्ली जाते समय घर का ताला लगाकर चले गए थे। रविवार की सुबह को परिवार वालों ने जब देखा तो मेन गेट का ताला टूटा पड़ा मिला और घर के मुख्य कमरे में गए तो सामान इधर उधर पड़ा मिला। कमरे में रखी सेफ अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे।

सोने चांदी के आभूषण कीमती सामान अज्ञात चोर चुरा कर ले गए। परिवार के लोगों ने मकान स्वामी को फोन पर चोरी की घटना की जानकारी दी। चोरी की घटना से मोहल्ले के लोगों में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और चोरी की घटना का खुलासे का आश्वासन दिया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

spot_imgspot_img