Saturday, April 25, 2026
- Advertisement -

तिरंगा गेट का अवैध बस स्टैंड सील

  • लाइसेंस कैंसिल होने के बाद भी बसें चला रहा था संचालक

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: तिरंगा गेट पर अवैध तरीके से चल रहे बस स्टैंड को नौचंदी पुलिस ने सील कर दिया। पुलिस की टीम नौचंदी मैदान के तिरंगा गेट के पास संचालित बस स्टैंड पर पहुंची। पुलिस टीम ने बसों को कब्जे में लेकर सीज कर दिया। इसके अलावा अवैध बस स्टैंड भी हटा दिया गया।

इंस्पेक्टर नौचंदी ने बताया कि बस स्टैंड के चलाने की अवधि खत्म हो चुकी थी। लाइसेंस भी निरस्त हो चुका था इसके बाद भी स्टैंड संचालक अवैध तरीके से बसों का संचालन कर रहा था। इसकी वजह से सड़क पर अक्सर जाम भी रहता और आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। सीओ सिविल लाइंस अरविंद चौरसिया ने बताया अवैध टैक्सी स्टैंड को हटाया जा रहा है। यहां पहले बस स्टैंड चलता था, जो लीगल था उसकी अवधि समाप्त हो गई, तो उसका लाइसेंस कैंसिल कर दिया गया था।

05 19

सीलिंग की कार्यवाही की थी उसके बाद भी बस चल रही थी। बसों को सीज किया गया,दो बसों को थाने भेज दिया गया है। जो लोग पुलिस कार्यवाही के खिलाफ धरना दे रहा था उसे गिरफ्तार किया गया है, साथ ही मालिकों पर भी मुकदमा किया जा रहा है। एक मुंशी कमरुजहां गिरफ्तार किया है। वहीं स्टैंड चालक हाजी इमरान, ठाकुर चतरपाल को नामजद करते मुकदमा दर्ज किया गया है।

एसडीएम ने की अवैध खनन माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई

कंकरखेड़ा: रोहटा रोड पर खनन माफियाओं ने प्रशासन व पुलिस को खुलेआम चुनौती दे रखी है। खनन माफिया दिन-रात अवैध रूप से मिट्टी का खनन कर रहे हैं। उप जिलाधिकारी के निर्देश पर गुरुवार रात खनन टीम व पुलिस ने अवैध रूप से किए जा रहे खनन स्थल पर धावा बोला। पुलिस मौके से चार डंपर, दो जेसीबी व ट्रैक्टर पकड़कर थाने लेकर आ गई। पुलिस ने पकड़े गए सभी वाहनों को सीज कर दिया।

एसडीएम सदर ओजस्वी राज ने बताया कि बहुत दिनों से प्रशासन को सूचना मिल रही थी कि रोहटा रोड पर कई गांव में अवैध रूप से मिट्टी खनन का काम चल रहा है। प्रशासन की टीम तभी से मिट्टी माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी में जुट गई थी। गुरुवार को एसडीएम के निर्देश पर शोभापुर चौकी इंचार्ज वीरेंद्र पाल सिंह पुलिस बल के साथ खनन स्थल पर पहुंचे। पुलिस को देकर खनन कर रहे लोगों में हड़कंप मच गया।

07 20

सभी आरोपी अपने वाहन छोड़कर मौके से भाग गए। पुलिस ने आरोपियों का पीछा किया, लेकिन आरोपी खेत के रास्ते मौके से फरार हो गए। पुलिस मौके से पकड़े गए सभी वाहनों को लेकर थाने आ गई। शुक्रवार को पुलिस ने सभी वाहनों को सीज कर दिया। सीओ दौराला अभिषेक पटेल का कहना है कि पकड़े गए वाहनों को सीज कर दिया गया है। दोबारा से अवैध रूप से खनन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सेटिंग करने वालों का लगा रहा थाने पर जमावड़ा

पुलिस कार्रवाई करने के बाद सभी वाहनों को पकड़कर थाने ले आई थी। शुक्रवार सुबह वाहनों को छुड़वाने के लिए थाने पर सिफारिश करने वालों का तांता लगा रहा। पुलिस ने सिफारिश करने वालों को धमकाकर थाने से बाहर कर दिया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Raghav Chadha: राघव चड्ढा का BJP में जाना सोशल मीडिया पर पड़ा भारी, 10 लाख से ज्यादा घटे फॉलोअर्स

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी की राजनीति में...

Meerut News: पल्लवपुरम थाने का दरोगा 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

जनवाणी ब्यूरो | कंकरखेड़ा: पल्लवपुरम थाने में तैनात दरोगा छत्रपाल...

Delhi: दिल्ली से पंजाब तक ‘शीश महल’, भाजपा नेता ने किया AAP पर हमला

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भाजपा नेता और दिल्ली कैबिनेट...
spot_imgspot_img