जनवाणी संवाददाता |
बिजनौर: भारतीय किसान यूनियन की 13 अगस्त को बिजनौर के कलेक्ट्रेट में होने वाली किसान-मजदूर महापंचायत में खादर क्षेत्र के लोगों अपने अपने सैकड़ों ट्रैक्टरों के साथ महापंचायत में पहुंचने का भरोसा दिलाया। जिसपर भाकियू मंडल अध्यक्ष बाबूराम तोमर ने कहां कि बिजनौर में अब तक होने वाली ये सबसे बड़ी महापंचायत होगी जिसमें घंटो तो पूरा बिजनौर जाम हो जायेगा।
ग्राम देवलगढ़ में गंगा किनारे आयोजित खादर क्षेत्र के ग्राम शहजादपुर के किसानों की पंचायत को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष मुरादाबाद बाबूराम तोमर ने कहा कि आज सरकार किसानों की रक्षा करने की जगह किसानों को तबाह करने पर तुली हैं।

