जनवाणी संवाददाता |
नगीना: आजादी का 75 वां अमृत महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित किसानों को तिरंगा झंडा एवं कृषि के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रमाण पत्र और साथ ही साथ एक-एक फलदार पौधों का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी जनपद बिजनौर द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने उपस्थित लगभग 100 से अधिक कृषकों को झंडा एवं कृषि के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रमाण पत्र और साथ ही साथ एक-एक फलदार पौधे का वितरण किया गया।

