Tuesday, May 5, 2026
- Advertisement -

रेप मामले में राजस्थान सरकार के मंत्री के बेटे की बढ़ेंगी मुश्किलें

  • गिरफ्तार करने जयपुर पहुंची दिल्ली पुलिस

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: राजस्थान कांग्रेस सरकार के मंत्री महेश जोशी के बेटे रोहित जोशी को रेप मामले में गिरफ्तार करने के लिए दिल्ली पुलिस की टीम जयपुर पहुंची है। रोहित के खिलाफ दिल्ली के सदर बाजार थाने में 24 साल की महिला पत्रकार ने रेप केस दर्ज कराया था।

बताया जा रहा है कि, एसीपी के नेतृत्व में 15 सदस्यों की टीम जयपुर पहुंची है जो आज सुबह ही रवाना हुई थी। सूत्रों से मिली खबर के मुताबिक, पुलिस पहले जिस घर पर पहुंची (वो डेमोलिश था) वहां रोहित जोशी नहीं मिला। इसके बाद सिविल लाइन वाले पिता के घर टीम पहुंची तो वहां भी रोहित जोशी नहीं मिला। जिसके बाद लगातार पुलिस उसको ढूंढने में लगी है।

इस महिला पत्रकार के साथ उनकी कथित शादी की चर्चा कुछ महीने पहले सुनाई दी थी। रोहित पहले से शादीशुदा हैं और उनकी एक बेटी भी है। रोहित की इस महिला पत्रकार से शादी की चर्चाओं में तब ये बात भी सामने आई थी कि उन्होंने दूसरी शादी के लिए धर्म भी बदला था। हालांकि तब ये बातें सिर्फ चर्चा ही रहीं, क्योंकि तब कोई विवाद नहीं हुआ और ना कोई पक्ष पुलिस तक पहुंचा।

जबरन गर्भपात के भी आरोप

इस महिला पत्रकार ने रोहित पर उसे सवाई माधोपुर ले जाकर नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने और उसके अश्लील फोटो और वीडियो बनाने के आरोप लगाए हैं। इसके अलावा इस महिला ने रोहित जोशी पर ये आरोप भी लगाया है कि उसने उसके परिवार को खत्म कर देने की धमकी भी दी थी।

पीड़िता के मुताबिक वो रोहित जोशी के संपर्क में फेसबुक के जरिए आई थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि रोहित ने उनके साथ शारीरिक संबंध बनाए और इसके बाद जब वो गर्भवती हुई तो जबरन गर्भपात करवा दिया। इस पूरे मामले को लेकर जब मंत्री महेश जोशी और उनके बेटे रोहित जोशी से संपर्क की कोशिश की गई तो मंत्री महेश जोशी के राजस्थान से बाहर गए होने की जानकारी दी गई।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP News: जालौन में दर्दनाक सड़क हादसा, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, 4 घायल

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: जालौन जनपद के कालपी कोतवाली क्षेत्र...

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी का बड़ा बयान, मतगणना एजेंटों से अपील

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव...

Kerala Elections 2026: केरल में यूडीएफ को बढ़त, कांग्रेस सांसद जेबी माथेर ने जताई खुशी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: चुनाव आयोग के ताज़ा रुझानों...
spot_imgspot_img