जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: ट्विटर ने अपनी नीति में बदलाव करते हुए सस्पेंड पॉलिसी में बताया है कि 01 फरवरी, 2023 से यूजर्स अकाउंट सस्पेंड होने पर अपील कर सकते हैं।
बता दें कि ट्विटर अकाउंट में प्लेटफॉर्म की नीतियों के बार-बार उल्लंघन होने पर ही अकाउंट को सस्पेंड किया जाएगा। बताया जा रहा है कि पॉलिसी उल्लंघन में गैर-कानूनी कंटेंट, किसी को डराना या नुकसान पहुंचाना और हैरेसमेंट जैसे चीजें शामिल की गई हैं।
ट्विटर का कहना है कि पॉलिसी को फॉलो ना करने वाले यूजर्स को कंपनी पहले ट्वीट डिलीट करने के लिए भी कह सकती है।

