Monday, June 8, 2026
- Advertisement -

बाइक सवार दो दोस्तों की सड़क हादसे में मौत

  • रुड़की रोड पर लेखानगर के सामने बाइक और छोटा हाथी में हुई भिड़ंत
  • एक की मौके पर ही मौत दूसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: सदर बाजार थाना के रुड़की रोड लेखानगर के सामने कांवड़ मार्ग पर बाइक सवार दो दोस्तों की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा छोटा हाथी व बाइक में आमने-सामने की भिड़ंत से हुआ। मेडिकल थाना के शेरगढ़ी निवासी दीपांशु पुत्र धर्मवीर दोस्त अजय पुत्र धर्मेंद्र के साथ बाइक से जा रहा था। दरअसल, दीपांशु का भाई पुनीत हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौट रहा था। उसकी लोकेशन सकौती के आसपास थी। परिजनों ने बताया कि दीपांशु व अजय घर से पुनीत के लिए भोजन लेकर जा रहे थे। एक अन्य बाइक पर इनके दो दोस्त और सवार थे।

दीपांशु व अजय जब लेखानगर के समीप पहुंचे तो वन वे टैÑफिक के चलते विपरीत दिशा से एक छोटा हाथ आ रहा था। दोनों ही वाहन काफी तेजी में थे। वन वे होने के चलते रोड पर काफी भीड़ थी। छोटा हाथी चालक ने उसके सामने चल रहे वाहन को ओवर टेक करने का प्रयास किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कट मारकर दीपांशु व अजय ने बाइक साइड से निकलने का प्रयास किया, माना जा रहा है कि दोनों वाहनों की टाइमिंग गलत थी, अंदाजा नहीं हो सका और आमने-सामने की भिड़ंत हो गयी। दीपांशु व अजय गंभीर रूप से घायल हो गए।

काफी भीड़ जमा थी। पुलिस भी चंद कदम की दूरी पर थी। लोगों घायलों को संभालने को दौडेÞ पुलिस भी आ गयी। अजय ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि पुलिस ने दीपांशु को जिला अस्पताल पहुंचाया। छोटा हाथी सवार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उसका वाहन सीज कर दिया गया। बाइक भी रोड से हटाकर थाना सदर बाजार पहुंचा दी गयी। वहीं, इस संबंध में एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि रुड़की रोड पर सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हुई है। जिस वाहन से टक्कर हुई है उसके चालक को हिरासत में ले लिया है।

रोते बिखलते पहुंचे परिजन

जो दो अन्य युवक दूसरी बाइकों पर सवार थे, वो वापस शेरगढ़ी पहुंचे। उन्होंने हादसे में दीपांशु की मौत की बुरी खबर परिजनों को दी तो रोते बिलखते पिता धर्मवीर व मां शशि व अन्य परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए। उनके साथ कई पडौसी भी जिला अस्पताल आ गए। हालांकि उससे पहले अजय का इलाज शुरू कर दिया गया था, लेकिन उसकी हालत बेहद गंभीर थी। परिजनों के पहुंचने के बाद अजय ने भी दम तोड़ दिया।

लोगों ने बताया कि अजय व दीपांशु दोनों दोस्त थे और अभी पढ़ाई कर रहे थे। पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भिजवा दिए। इनकी मौत से पूरे शेरगढ़ी इलाके में गम का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दीपांशु की एक बहन वर्षा है। पिता धर्मवीर सराय में स्पोर्ट्स फैक्ट्री में काम करते हैं। दूसरा युवक अजय भी मीडिल क्लास फैमिली से है।

रोटी का था इंतजार, पहुंची भाई की मौत की खबर

शेरगढ़ी निवासी पुनीत हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौट रहा था। परिजनों ने बताया कि उसकी लोकेशन सकौती के आसपास थी। पुनीत के लिए उसका भाई दीपांशु घर से खाने का पैक कराकर दोस्त अजय व दो अन्य के साथ सकौती के लिए निकल गया था। उसने भाई पुनीत को कॉल कर बता दिया था कि घर से निकल चुका है और एक घंटे में पहुंच जाएगा, लेकिन एक घंटे बाद बजाए रोटी और भाई के भाई की मौत की खबर पुनीत को मिली। लोगों ने बताया कि भाई की खबर से वह बुरी तरह से बिखलने लगा। कांवड़ वही पर झुलाकर वह घर के लिए रवाना हो गया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

spot_imgspot_img