- नामाकंन को देखते हुए डीएम एसपी ने किया निरीक्षण
जनवाणी संवाददाता |
नजीबाबाद: ब्लाक प्रमुख पद के लिए दो प्रत्याशियों ने अपने अपने भारी समर्थकों के साथ खंड विकास कार्यालय पहुंच कर अपना नामाकंन कराया। इस मौके पर डीएम व एसपी ने भी निरीक्षण किया और चुनाव के संबंध में व्यवस्थाओं संबंधी जानकारी ली।
ब्लाक प्रमुख पद पर भाजपा प्रत्याशी अवधेश कुमार ने अपने समर्थकों के साथ नामाकंन कराया जबकि विपक्ष प्रत्याशी के रूप में तपराज सिंह ने अपने समर्थकों के साथ नामाकंन कराया। इस मौके पर ब्लाक व तहसील के बाहर भारी पुलिस बल तैनात रहा। एसपी व डीएम ने निरीक्षण कर निष्पक्ष चुनाव कराने की बात कही।
पूरी खबर के लिए पढ़े जनवाणी
अभिकर्ता गुप्ता जी 9639005146

