- पुलिस ने पंचनामा भर कर शव परिजनों को सौंपे
जनवाणी संवाददाता |
किरतपुर: क्षेत्र के ग्राम सिसौना में दो बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। बच्चों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने पंचनामा भर कर शव परिजनों को सौंप दिए।
किरतपुर के ग्राम सिसौना में दो बच्चों की तालाब में डूब कर मौत हो गई। बुधवार की सुबह यूवी पुत्र धर्मेद्रं उम्र तीन वर्ष और दिव्यांशी पुत्री राजेश उम्र तीन वर्ष खेलते खेलते घर के पास स्थित तालाब में डूब गए। परिजन दोनों बच्चों को ग्राम में तलाश कर रहे थे।

कुछ समय बाद परिजनों को दिव्यांशी का शव तालाब में तैरता दिखाई दिया। परिजनों ने तलाश किया तो यूवी का शव भी तालाब में मिल गया। बच्चों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
दोंनो मृतक बच्चों के परिजन मजदूरी कर परिवार का पेट भरते है। दिव्यांशी अकेली लड़की है। जबकि यूवी दो भाई थे। दोनों परिजन कोई कार्यवाही करने से मना कर रहे है। पुलिस ने पंचनामा भर कर शव परिजनों को सौंप दिये।

