Wednesday, July 8, 2026
- Advertisement -

Bijnor News: पुरैनी के सामने स्कॉर्पियो की टक्कर से दो वृद्ध व्यक्तियों की मौत

जनवाणी ब्यूरो |

नगीना-धामपुर फोरलेन मार्ग पर बुधवार पूर्वाह्न ग्राम पुरैनी के सामने स्कॉर्पियो और स्कूटी की आमने-सामने की भिड़ंत में स्कूटी सवार दो बुजुर्गों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान सेवानिवृत्त शिक्षक विजयपाल सिंह (67) और जिला सहकारी बैंक के सेवानिवृत्त कर्मचारी महावीर सिंह (68) के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, महावीर सिंह पुत्र हरस्वरूप सिंह, निवासी ग्राम सराय-पुरैनी तथा विजयपाल सिंह पुत्र छोटे सिंह, जो धामपुर की साकेत कॉलोनी में रहते थे, बुधवार को ग्राम पुरैनी में एक परिचित के निधन पर शोक व्यक्त करने आए थे। बताया जाता है कि दोनों बैंक से पैसे निकालने के बाद स्कूटी से वापस धामपुर लौट रहे थे।

पूर्वाह्न करीब 10:45 बजे जब उनकी स्कूटी ग्राम पुरैनी स्थित आदर्श कन्या इंटर कॉलेज के सामने फोरलेन मार्ग पर अपनी दिशा में जा रही थी, तभी धामपुर की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी और स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए। दोनों बुजुर्ग सड़क पर दूर जा गिरे और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद स्कॉर्पियो पलट गई तथा सड़क किनारे लगी रेलिंग और विद्युत पोल भी क्षतिग्रस्त हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही मंझेड़ा पुलिस चौकी और थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को 108 एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो और स्कूटी को जेसीबी की मदद से हटवाकर अपने कब्जे में ले लिया। हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक मौके से फरार हो गया।

थाना प्रभारी विकास कुमार ने बताया कि दुर्घटना में स्कूटी सवार विजयपाल सिंह और महावीर सिंह की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई थी। स्कॉर्पियो को कब्जे में ले लिया गया है, जबकि चालक की तलाश की जा रही है। मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस को तहरीर प्राप्त हो गई है और मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Bijnor News: सांप के काटने से आठ वर्षीय बालिका की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

जनवाणी ब्यूरो | नगीना: थाना क्षेत्र के ग्राम ज्ञानपुर में...

Saharanpur News: 12 श्रेणियों में मिलेगा राज्य स्तरीय सम्मान, आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग ने विश्व दिव्यांग...

Saharanpur News: सरकारी जमीन पर अवैध मदरसों, मस्जिदों और मजारों के 11 मामलों में कार्रवाई

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: देवबंद तहसील क्षेत्र में सरकारी भूमि...
spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here