- खुलेआम कोविड-19 की उडाई जा रही धज्जियां
जनवाणी संवाददाता |
हल्दौर: पुलिस की निष्क्रियता के चलते क्षेत्र में कोरोना गाइडलाइन की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही है। जहां एक और प्रदेश सरकार द्वारा दो गज की दूरी सहित कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन करने के सख्त आदेश दिए गए है वहीं बिजनौर- नूरपुर मार्ग पर गांव छजुपुरा के निकट बिना अनुमति के चल एक स्वीमिंग पूल में दो गज की दूरी और मास्क न लगाने की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।
ग्रामीणों के अनुसार सोमवार को बड़ी संख्या में युवक स्वीमिंग पूल में नहाते हुए देखे गए। जिन्होने कोविड-19 के नियमों का कोई ध्यान नहीं रखा। कोविड-19 कोरोना वायरस का संक्रमण क्षेत्र में तेजी से बढ़ रहा है। जिसको लेकर क्षेत्रीय लोगों में भय व्याप्त है। वहीं कुछ लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। स्वीमिंग पूल में युवक एक साथ नहाने से संक्रमण को और बढावा मिल सकता है। ऐसे में एक बड़ा सवाल है कि कोविड-19 के संक्रमण को इस तरह कैसे रोका जा सकता है।

