Friday, May 22, 2026
- Advertisement -

यूपी नगर निकाय चुनाव 2023: पहले चरण का मतदान खत्म

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज यूपी में नगर निकाय के प्रथम चरण का मतदान 37 जिलों में संपन्न हो गया। पहले चरण में कुल 7,592 पदों के लिए 44,226 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम और मतपेटिकाओं में बंद हो गया।

शाम पांच बजे तक कुल 45.96 फीसदी वोट पड़े। अंतिम आंकड़े आने अभी बाकी हैं। पहले चरण के लिए 10 नगर निगमों में महापौर पद के लिए 113 तथा 820 पार्षदों के लिए 5,432 प्रत्याशी उम्मीदवार मैदान में हैं।

जानिए किस जिले कितनी फ़ीसदी हुआ मतदान 

जनपद

5 बजे तक मतदान %

2017 में मतदान %

प्रयागराज

30.32

34.2

गोरखपुर

40.15

39.23

लखनऊ

35.42

39.99

आगरा

37.21

43.36

वाराणसी

38.89

44.39

मथुरा

42.56

46.88

मुरादाबाद

47.99

48.47

रामपुर

46.88

54.5

रायबरेली

48.61

54.7

बहराइच

49.96

54.8

जौनपुर

51.29

54.91

फिरोज़ाबाद

50.06

55.74

बलरामपुर

53.54

57.05

सम्भल

51.64

57.18

देवरिया

4.79

57.29

झांसी

49.73

57.52

गाज़ीपुर

53.38

57.97

लखीमपुर खीरी

52.17

58.19

सीतापुर

52.48

58.59

फतेहपुर

52.5

58.89

गोंडा

57.07

59.76

मैनपुरी

53.11

60.79

प्रतापगढ़

52.93

61.51

जालौन

55.13

61.85

उन्नाव

56.06

61.86

मुज़फ्फरनगर

53.88

62.78

बिजनौर

54.07

63.35

श्रावस्ती

58.61

64.05

हरदोई

59.53

64.14

ललितपुर

56.15

64.9

कौशाम्बी

52.46

65

अमरोहा

59.78

65.13

चन्दौली

58.74

65.91

कुशीनगर

58.88

66.44

शामली

62.41

66.83

सहारनपुर

70.52

67.28

महराजगंज

62.13

72.92

इन जिलों में हुआ सबसे ज्यादा मतदान

पांच बजे तक हुए मतदान के आंकड़ों के अनुसार, इस बार सबसे ज्यादा वोटिंग शामली जिले में हुई। जिले में इस बार 62.41 फीसदी वोटिंग हुई। इसके बाद महराजगंज में 62.13 फीसदी, अमरोहा में 59.78 फीसदी, हरदोई में 59.53 फीसदी और कुशीनगर में 58.88 फीसदी मतदान हुआ।

यहां हुआ सबसे कम मतदान

इस निकाय चुनाव के पहले चरण में सबसे कम मतदान प्रयागराज जिले में हुआ। यहां महज 30.32 फीसदी वोटिंग ही हुई। इसके बाद लखनऊ में 35.42 फीसदी, आगरा में 37.21 फीसदी वाराणसी में 38.89 फीसदी और गोरखपुर में 40.15 फीसदी मतदान दर्ज किया गया।

इन जिलों में 2017 में सबसे कम वोट पड़े

पिछले चुनाव में सबसे कम वोटिंग प्रयागराज जिले में हुई थी। यहां 34.2 फीसदी मतदान दर्ज किया गया था। इसके बाद गोरखपुर में 39.23 फीसदी, लखनऊ में 39.99 फीसदी, आगरा में 43.36 फीसदी और वाराणसी में 44.39 फीसदी वोटिंग हुई थी।

इन जिलों में 2017 में सबसे ज्यादा वोट पड़े

2017 में हुए निकाय चुनावों में सबसे ज्यादा वोटिंग महराजगंज जिले में दर्ज की गई थी। यहां कुल 72.92 फीसदी वोट डाले गए थे। इसके बाद सहारनपुर में 67.28 फीसदी, शामली में 66.8 फीसदी, कुशीनगर में 66.44 फीसदी और चन्दौली में 65.91 फीसदी मतदान हुआ था।

साल 2017 में हुआ था मतदान

पिछले नगरीय निकाय चुनाव में कुल 53 फीसदी मतदान दर्ज किया गया था। ये चुनाव तीन चरण में हुए थे। 2017 के चुनावों में पहले चरण में कुल 52.59 फीसदी वोटिंग हुई थी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

करियर अवसर: एआईईएसएल में 65 पदों के लिए आवेदन, उम्र सीमा 52 वर्ष

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: एआई इंजीनियरिंग सर्विसेज लिमिटेड (एआईईएसएल)...

Gopal Rai: हाईकोर्ट का सख्त कदम, गोपाल राय को जारी किया अवमानना नोटिस

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को...

UP News: यूपी में बिजली संकट, मायावती ने जताई गंभीर चिंता, तत्काल कदम उठाने की मांग

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय...

UP News: डीआईजी कार्यालय के बाहर विवाद, सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ एफआईआर दर्ज

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में...
spot_imgspot_img