जनवाणी संवाददाता |
नूरपुर: क्षेत्र के गांव पीपलाजागीर निवासी एनसीसी का छात्र आशीष पुत्र हरपाल सिंह सोमवार को कालेज जाते समय अज्ञात वाहन से टकराकर घायल हो गया था। मंगलवार को उसने जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड दिया। परिजनों ने बिना कानूनी कार्यवाही किए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। उधर, घटना को अंजाम देने वाले ट्रक का पता लगने पर परिजनों ने वाहन स्वामी को बुलाकर फैसले के लिए बुलाया।
बताया जाता हैं कि गुरुवार को गुरुवार को वाहन स्वामी की ओर से आए रिश्तेदार व मृतक परिजनों के बीच गांव में ही समझौता वार्ता चल रही थी। समझौते की खबर पाकर कस्बा इंचार्ज जोगेंद्र बैंसला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को थाने पहुंचकर समझौता करने की बात कही।

