जनवाणी संवाददाता |
नजीबाबाद: लगभग एक सप्ताह पूर्व ट्रांसिट शुल्क की चोरी रोकने के लिए भागूवाला की प्रवर्तन चौकी के निकट कैमरे लगाए गए थे और खनन सामग्री लाने वाले वाहनों का आनलाइन चालान किया गया। चालान के डर से वाहन स्वामियों ने स्टोन क्रेशर पर आपूर्ति बंद कर दी है।

