- खुरपका मुंहपका की बीमारी लगातार फैल रही, पशु विभाग की टीम लगा रही टीके
जनवाणी संवाददाता |
चांदीनगर: खुरपका मुंहपका रोग को देखते हुए पशुपालन विभाग द्वारा गौना गांव में एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जहां 710 पशुओं का टीकाकरण और दवाईया वितरित की गयी, ताकि सभी पशु समय से ठीक हो सकें।
रटौल, लहचौडा, गौना, ढिकौली, गढी कलंजरी गांवों में पशुओं में मुंहपका खुरपका रोग तेजी से पैर पसार रहा है। जिसके चलते सैकड़ों पशु बीमार है। वहीं लहचौड़ा गांव में दर्जनों पशुओं की मौत हो चुकी है।
स्वास्थ्य विभाग ने इसे गम्भीरता से लेते हुए गौना गांव में एक स्वास्थ्य शिविर लगवाया गया। पशुओं की जांच की जहां 710 पशुओं का टीकाकरण कर दवाइया वितरित की गयी। ग्रामीणो को सम्बोधित करते हुए भागौट पशु चिकित्सक अधिकारी डा. प्रीति पाण्डेय ने कहा की पशुओं की साफ सफाई का विशेष ध्यान रखे। पशुओं के पास गंदगी न फैलने दे पशुओं के बीमार होने पर तुरंत डाक्टर को दिखाये। इस मौके पर डा. रविश कसाना, डा. अमित, सहदेव सिंह, सुनील आदि का सहयोग रहा।

