Thursday, May 14, 2026
- Advertisement -

विक्की कौशल ने फिल्म सैम बहादुर’ बिहाइंड द सीनइस तस्वीरे साझाक कर बताया काम के प्र​ति है कितने सीरियस

जनवाणी ब्यूरो|

नई दिल्ली: हाल ही में ​रिलीज हुई फिल्म ‘सैम बहादुर’ को लेकर अभिनेता विक्की कौशल इन दिनों काफी तारीफें लूट रहे हैं। ये फिल्म एक दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है और दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है। अब विक्की कौशल ने फिल्म से बीटीएस (बिहाइंड द सीन) तस्वीर साझा की है। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट साझा किया है।

28 4

इसमें पहली तस्वीर में विक्की ने ड्रेसिंग मिरर की तस्वीर दिखाई है। इसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि विक्की ने कितना डूबकर इस रोल के लिए मेहनत की है। पूरे ड्रेसिंग मिरर पर सैम मानेकशॉ की तस्वीरें लगी हुई हैं। विक्की कौशल ड्रेसिंम मिरर के सामने बैठे नजर आ रहे हैं और साथ में मेकअप आर्टिस्ट की झलक भी नजर आ रही है।

27 5

विक्की कौशल ने तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा है, ‘मेकअप करते हुए, उनका पसंदीदा जैज म्यूजिक सुनते हुए, आईने में तब तक एक टक निहारना, जब तक कि मुझे ये यकीन न हो जाए कि दिखाई दे रहा शख्स सैम ही है।

29 4

खुद के सैम होने पर भरोसा करते हुए अपने दिन को जीना एक सम्मान की बात है और साथ ही ये बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। हमारी कोशिशों पर आपका जो प्यार बरस रहा है, वास्तव में बेहद संतोषजनक है। हम इसके लिए आपके आभारी हैं’। इनमें वे सेना की वर्दी पहने नजर आ रहे हैं। विक्की ने फिल्म में देश के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ का किरदार अदा किया है।

26 4

इस तस्वीर के साथ विक्की कौशल ने अपनी दो अन्य तस्वीरें भी साझा की हैं, जिनमें वे सैम बहादुर के रोल में दिख रहे हैं। अभिनेता की इस पोस्ट पर यूजर्स उनकी दिल खोलकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘बेहद उम्दा अदाकारी, हम तो कुछ वक्त के लिए भूल ही गए थे कि ये विक्की कौशल हैं’।

31 5

एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘सैम बहादुर जबर्दस्त फिल्म है और आपके अभिनय ने उसे इतना शानदार बनाया है’। एक यूजर ने लिखा, ‘इस किरदार को जितनी खूबसूरती से आपने अदा किया है, वैसे कोई और नहीं कर सकता था’।

30 5

बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार ने किया है। विक्की कौशल के अलावा इस फिल्म में फातिमा सना शेख, सान्या मल्होत्रा, नीरज काबी और मोहम्मद जीशान अय्यूब जैसे सितारे भी नजर आए हैं।

71 1

विक्की कौशल की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकी हुई है। आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने सातवें दिन (गुरुवार) 3.05 करोड़ रुपये का कारोबार किया, इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 38.85 करोड़ रुपये हो गया है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

पसीने की तकलीफों से बचाव के उपाय

अम्बिका यदि आप पसीने की बदबू से परेशान हैं तो...

गॉल ब्लैडर पथरी के विविध रूप

पित्त की थैली को अंग्रेजी में गॉल-ब्लैडर कहते हैं।...

आपके टूथपेस्ट में क्या है?

एपी भारती टूथपेस्ट के क्षेत्र में उत्पादक कंपनियां एक से...

वर्क फॉर होम की वापसी

आसन्न उर्जा संकट ने अंतत; बड़ा कमाल किया। सरकार...

आम आदमी की परीक्षा का काल

प्रधानमंत्री द्वारा देशवासियों से तेल की खपत कम करने...
spot_imgspot_img