Tuesday, May 19, 2026
- Advertisement -

खेड़ा इस्लामपुर के ग्राम प्रधान की सड़क दुर्घटना में मौत, बेटी घायल

जनवाणी संवाददाता |

बड़ौत: कोतवाली क्षेत्र इस्लामपुर खेड़ा गांव के प्रधान की सड़क दुघर्टना में मौत हो गई। उसकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। वह गांव से अपनी मोपेड पर बेटी को बैठाकर बड़ौत किसी कार्य से पहुंच रहा था। बेटी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। गांव में शोक की लहर बन गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

40 5
मृतक ग्राम प्रधान का फाइल फोटो।

खेड़ा इस्लामपुर निवासी जगमेल पुत्र ब्रह्म सिंह (55) बुधावर को अपनी बेटी बबीता (22) मोपेड को बैठाकर किसी कार्य से बड़ौत आ रहा था। जब वह जौनमाना गांव में पहुंचा तो कोताना बड़ौत मार्ग पर किसी टेंपो ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही जगमेल सिंह सड़क पर गिर गया।

टेंपो उनके उपर से उतर गया। आसपास के लोगों ने दोनों को उठाकर बड़ौत के अस्पताल में पहुंचाया। हालांकि जगमेल की रास्ते में ही मौत हो गई। चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जबकि उसकी पुत्री बबीता गंभीर रूप से घायल हो गई। जगमेल सिंह हाल में ही खेड़ा इस्लामपुर के ग्राम प्रधान चुने गए थे।

बबीता की गंभीर हालत को देखते उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। उसकी हालत नाजुक बनी हुई थी। बबीता को उसके परिजन दिल्ली अस्पताल के लिए ले गए। ग्राम प्रधान की मौत होने पर गांव में शोक छा गया। बड़ौत कोतवाल रवि रत्न सिंह ने बताया कि टेंपो को कब्जे में ले लिया गया। जबकि उसका चालक फरार हो गया। मृतक ग्राम प्रधान के परिजनों ने थाने में अज्ञात चालक के खिलाफ तहरीर दी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

PM Modi: देश को अलविदा कह गए भुवन चंद्र खंडूरी, पीएम मोदी ने जताया दुख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार...

Weather Update: एनसीआर में लू का असर जारी, अगले तीन दिन येलो अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में...
spot_imgspot_img