Wednesday, April 1, 2026
- Advertisement -

विल्लारीयाल फाइनल में, आर्सनल बाहर

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: विल्लारीयाल ने सेमीफाइनल के दूसरे चरण में आर्सनल को गोलरहित बराबरी पर रोककर कुल 2-1 की जीत के साथ यूरोपा लीग फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। विल्लारीयाल फाइनल में मैनचेस्टर यूनाईटेड से भिड़ेगा। फाइनल 26 मई को पोलैंड में खेला जाएगा।

विल्लारीयाल ने आर्सनल के खिलाफ पहले चरण में 2-1 से जीत दर्ज की थी जो आखिर में निर्णायक साबित हुई। विल्लारीयाल के कोच उनाइ एमरी इस तरह से यूरोपा लीग में चौथे खिताब से केवल एक कदम दूर हैं। उनके रहते हुए सेविला ने लगातार तीन खिताब जीते थे। एमरी इससे पहले आर्सनल के कोच थे। पिछले सत्र में आर्सनल ने उन्हें पद से हटा दिया था। उनके रहते आर्सनल दो साल पहले यूरोपा लीग के फाइनल में पहुंचा था।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

आप बुरी लतों के शिकार तो नहीं

भाषणा बांसल अधिकांश लोग चाय, कॉफी का सेवन करते हैं...

संभव है स्तन कैंसर से बचाव

रूबी महिलाओं में गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर के बाद स्तन...

दौलत और शोहरत मिली है बहुत

जंगल की आग लहू के फूल बहुत खिल चुके!...

डिजिटल जनगणना की ऐतिहासिक शुरुआत

भारत जैसे विशाल और विविधताओं से भरे देश में...

एक राजनीतिक बहस का अंत

सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में साफ कर दिया...
spot_imgspot_img