- साहू जैन छात्रा इकाई रासेयो शिविर का समापन
- छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए
जनवाणी संवाददाता |
नजीबाबाद: साहू जैन कॉलेज एनएसएस छात्रा इकाई के सात दिवसीय के समापन पर प्राचार्य डॉ एके मित्तल ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के माध्यम से बच्चों को आंचलिक क्षेत्रों की जानकारी मिलती है। इसके साथ ही उनमें विषम परिस्थितियों में आपस में रहना, सीमित साधनों में काम करना व एक दूसरे की संस्कृति का एहसास होता है ।
सोमवार को सात दिवसीय शिविर के समापन पर स्वयं सेविकाओं ने राष्ट्रीय एकता और अखंडता की शपथ ली। इस मौके पर छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जिसमें छात्राओं ने सर्वप्रथम सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। कार्यक्रम में आकांक्षा चौहान, वर्तिका, तानिया आदि ने लक्ष्य गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में सत्यम शिवम सुंदरम पर सृष्टि ने नृत्य प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया।

धारवी, सलोनी, हिमांशी आदि ने जहां-जहां राधे वहां वहां जाएंगे मुरारी पर मोहक नृत्य प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। प्रीति लक्ष्मी, मानसी, प्रिया, सलोनी ने बालिका शिक्षा पर नाटक प्रस्तुत किया। कनिका ने श्याम आ जाता है मेरे सामने भजन प्रस्तुत किया।
अंकिता तिवारी, आकांक्षा, उपांशी, वर्तिका, निशा ने होली नृत्य प्रस्तुत किया। प्रीति, अनुराधा ने मेरे यार सुदामा गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में कार्यक्रम अधिकारी डॉ नीलम बालियान ने सात दिवसीय शिविर की रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस मौके पर चार सर्वश्रेष्ठ स्वयं सेविकाओं को प्रधानाचार्य प्राचार्य एके मित्तल द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन चांद बी एवं मानसी ने किया।

