Tuesday, May 12, 2026
- Advertisement -

बारूद कौन लाया और कहां से आया? हर कोई मौन

  • वेस्ट यूपी में हर बार पटाखों के विस्फोट से जाती है जान

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: लिसाड़ीगेट के समर गार्डन में 60 फुटा रोड पर इंतजार के मकान में बारूद से हुए विस्फोट से जमींदोज हुए मकान के साथ ही तमाम राज भी दफन हो गये। विस्फोट के मामले में जेल भेजे गए इंतजार, मुस्तकीम और यूनुस से पुलिस सटीक जानकारी हासिल नहीं कर पाई।

पुलिस तीनों आरोपियों से यह नहीं मालूम कर पाई कि बारूद यूनुस के धर्मकांटे और इंतजार के घर पर कौन लाया था और कहां से लाया था। इस भीषण विस्फोट में एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो चुकी है और चौथा गंभीर घायल जिंदगी और मौत से लड़ रहा हैै। वेस्ट यूपी में इस तरह के विस्फोट कई बार हो चुके और कई लोगों की जानें जा चुकी है लेकिन पुलिस इन धमाकों से सबक लेने को तैयार नहीं है।

समर गार्डन की तर्ज पर वेस्ट यूपी में पटाखों का अवैध कारोबार तेजी से पनप रहा है और इसमें पुलिस का कोई न कोई रोल जरुर होता है। 17 नवंबर 2020 को मेरठ के रसूलपुर में विस्फोट होने से चार मकानों की छत उड़ गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हुई। वहीं 10 लोग घायल हुए थे। पहले सिलेंडर फटने से हादसा बताया गया, लेकिन पुलिस की जांच में सामने आया था कि यहां अवैध तरह से पटाखे बनाए जा रहे थे।

एनजीटी के आदेश के तहत वेस्ट यूपी में पटाखे बनाने प्रतिबंधित हैं, लेकिन उसके बाद भी अवैध तरह से पटाखे बनाने का काम चल रहा है। मेरठ, शामली, सहारनपुर, हापुड़ और आसपास के जिलों में पटाखों से विस्फोट होने पर जान जा रही हैं। हर हादसे के वही जांच का आश्वासन दिया जाता है, लेकिन आखिर इन मौतों का जिम्मेदार कौन है। इसका जवाब पुलिस प्रशासन के पास नहीं है।

हापुड़ जिले के धौलाना में बिजली के उपकरण बनाने के लिए फैक्ट्री का लाइसेंस लिया गया था। जहां इस फैक्ट्री में अवैध तरह से पटाखे बनाए जा रहे थे। एक जून 2022 को विस्फोट में फैक्ट्री में आग लग गई। इस विस्फोट में 13 लोगों की मौत और 20 घायल हो गई थी। मौके पर पटाखे बनाए जाने की पुष्टि हुई थी। सहारनपुर में 5 मई 2022 को बलवंतपुर के जंगल में फैक्ट्री में विस्फोट हुआ था।

इसमें पांच लोगों की मौत हो गई थी। मौके पर भारी संख्या में पटाखे और बारूद मिले। शामली में बुटराड़ा गांव स्थित पटाखा फैक्टरी में गत पांच जनवरी को भीषण विस्फोट हुआ। हादसे में एक महिला की मौत हुई और पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हुए। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि काम कर रहे कई मजदूर के शरीर के चीथड़े उड़ गए। बुटराड़ा गांव में फैक्ट्री में अवैध तरह से पटाखे बनाए जा रहे थे। वेस्ट यूपी में यह जानलेवा कारोबार तेजी से पनप रहा है।

समर गार्डन में जिस तरह से पुलिस ने यूनुस और मुस्तकीम से खानापूर्ति करने वाली पूछताछ की उससे साफ जाहिर हो गया था कि पुलिस बारूद कहां से आया की तह तक नहीं जाना चाहती है। आखिर समर गार्डन विस्फोट में हुई शमीमा, अयान और सुनील शर्मा की मौत से पुलिस ने सबक क्यों नहीं लिया। हैरानी की बात यह है कि इंतजार का खंडहर बन चुका मकान और पड़ोस में ध्वस्त हुए दो और मकानों को देखकर भी पुलिस जनपद में अवैध रुप स बन रहे पटाखा बनाने के काम को रुकवा क्यों नहीं रही है।

समर गार्डन विस्फोट ने ली एक और जान

  • अब तक शमीमा और सुनील शर्मा की हो चुकी मौत, सुहैल की हालत गंभीर

मेरठ: लिसाड़ीगेट के समर गार्डन 60 फुटा में हुए विस्फोट में घायल सुनील शर्मा की मौत के बाद अयान की सातवें दिन रविवार को इलाज के दौरान दिल्ली के अस्पताल में मौत हो गई है। पुलिस की जांच में सामने आया कि सुनील भी इंतजार, मुस्तकीम और यूनुस के साथ आतिशबाजी का सामान बनाता था। पुलिस का कहना कि घायल सुहैल की हालत भी गंभीर बनी हुई है। वो जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहा है।

लिसाड़ीगेट के समर गार्डन निवासी इंतजार उर्फ इन्तु के मकान में 27 जून को विस्फोट हुआ था। उसमें तीन मकान जमींदोज हो गए. थे। विस्फोट में इंतजार की विवाहिता बेटी शमीमा की मौके पर मौत हो गई थी। लिंटर के नीचे दबकर इंतजार के घर पर आए सुनील शर्मा 32 पुत्र जयचंद शर्मा निवासी बुडेढ़ा बागपत, सुहैल समेत आठ लोग घायल हुए थे।

शनिवार को सुनील शर्मा व रविवार को अयान की इलाज के दौरान दिल्ली में मौत हो गई है। पुलिस ने बताया कि सुनील शर्मा भी इंतजार के घर पर आतिशबाजी का सामान बनाने का काम करता था। पुलिस ने 28 जून को इंतजार के रिश्तेदार यूनुस के धर्मकांटे पर छापा मारकर 18 कुंतल विस्फोट सामग्री बरामद की। इस मामले में इंतजार, मुस्तकीम और यूनुस जेल में बंद है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट का AI चैटबॉट ‘सु सहायता’ हुआ लॉन्च, जानें कैसे करेगा आपकी मदद

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश...

Education News: JEE Advanced 2026 का प्रवेश पत्र जारी, 18 मई को होगी परीक्षा

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और...
spot_imgspot_img