बड़ौत: नगर की सराय रोड पर मंडी के पास रविवार को बाइक पर पीछे बैठी माहिला सड़क पर गिर गई। उसकी सड़क पर गिरने से मौत हो गई। महिला की मौत से परिवार में शोक छा गया।
बरनावा निवासी हर्ष त्यागी रविवार को अपनी मां मंजू त्यागी को बाइक पर बैठाकर हरियाणा रिश्तेदारी में जा रहा था। बरनावा से जब वह नगर में सराय रोड पर मंडी के पास पहुंचा तो अचानक मंजू चलती बाइक से गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गई। उसके बेटे हर्ष ने एम्बुलेंस को फोन कर मौके पर बुलाया।
एम्बुलेंस से मंजू को नगर ले सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत से परिवार में शोक छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।