Saturday, May 23, 2026
- Advertisement -

बेटे की हत्या के डर से महिला की हार्ट अटैक से मौत

  • चचेरे भाई ने दो दिन पहले भी की थी मृतका के बेटे से मारपीट
  • पीड़ित परिवार ने पोस्टमार्टम कराने से किया इनकार

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: मकान के बंटवारे को लेकर परिवार में चल रहे झगड़े के चलते एक युवक के साथ चचेरे भाई ने मारपीट कर दी। बेटे के साथ मारपीट होते देख जब उसकी मां वहां पहुंची तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दे डाली। बेटे की हत्या की धमकी से डरकर महिला को हार्ट अटैक आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। महिला की मौत के बाद आरोपी परिवार मौके से फरार हो गया। वहीं मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की और पीड़ित परिवार के पोस्टमार्टम नहीं कराने से मना करने पर बिना किसी कार्रवाई के वापस लौट गई।

देहली गेट थाना क्षेत्र के खैरनगर बनबटान कोलियों वाली गली के रहने वाले सोनी पुत्र स्व. शब्बीर ने बताया कि उनका मकान के बंटवारे को लेकर चाचा शाबू से विवाद चल रहा है। आरोप था कि करीब छह महीने पहले चाचा के बेटे अकरम ने उनके घर की महिला से दुष्कर्म कर दिया था। इस मामले में अकरम तीन महीने जेल में भी रहकर आया है। जेल से आने के बाद अकरम आए दिन उनके साथ झगड़ा करता रहता है।

सोनी ने बताया कि दो दिन पहले अकरम ने उसके छोटे भाई चुंगा के साथ मारपीट कर दी थी, इस मामले में भी उन्होंने देहली गेट थाने में अकरम के खिलाफ शिकायत दी थी। पुलिस ने अकरम की गिरफ्तारी को दबिश मारी थी, लेकिन वह फरार हो गया था। रविवार रात में दोबारा से अकरम ने चुंगा के साथ मारपीट शुरू कर दी।

इसी दौरान उसकी मां जमीला (65) वहां पहुंची तो अकरम चुंगा की हत्या करने की धमकी देने लगा। बेटे की हत्या करने की धमकी सुन उसकी मां डरी सहमी घर के अंदर पहुंची तो अचानक से उसे हार्ट अटैक आया और उसकी मौत हो गई। जमीला की मौत की खबर मिलते ही आसपास के लोगों का वहां जमावड़ा लग गया।

इसी बीच किसी ने देहली गेट पुलिस को घटना की जानकारी दें दी। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल की और शव का पंचनामा भरने लगी। वहां मौजूद लोगों ने पंचायत कर महिला के शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। जिसके बाद पुलिस बिना किसी कार्रवाई के वापस लौट गई।

उपचार के दौरान मरीज की मौत पर हंगामा

मोदीपुरम: पल्लवपुरम स्थित फ्यूचर प्लस अस्पताल में मरीज की उपचार के दौरान मौत के बाद परिवार के लोगों ने हंगामा कर दिया। अफजलपुर पावटी थाना जानी के रहने वाला 24 वर्षीय शुभम पुत्र नरेंद्र के पेट में दर्द बताया गया था। परिवार के लोगों ने उसे एक अप्रैल को अस्पताल में भर्ती कर दिया।

अस्पताल में उसका उपचार चल रहा था। इसी बीच युवक की अचानक तबीयत बिगड़ गई और उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत के बाद परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। आनन-फानन में परिवार के लोगों ने गांव में सूचना देकर अन्य लोगों को भी बुलाया लिया और अस्पताल परिसर में अस्पताल कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया।

हालांकि सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने किसी तरह समझा-बुझाकर मामले को शांत किया और परिवार के लोगों को युवक के शव को उनके सुपुर्द कर दिया। जिसके बाद परिवार के लोग वापस गांव चले गए। पुलिस का कहना है कि उपचार के दौरान युवक की मौत हुई है। हालांकि बाद में परिवार के लोग उसे अपने साथ ले गए।

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार की मौत

कंकरखेड़ा: मेरठ-करनाल मार्ग पर नीलगाय से बाइक सवार युवक की भिड़ंत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। थाना क्षेत्र की सरधना रोड स्थित बटजेवरा गांव के सामने रविवार शाम लगभग सात बजे एक बाइक सवार युवक से नीलगाय टकरा गई।

टक्कर लगते ही युवक बाइक उतरकर सड़क पर सिर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक सवार युवक टक्कर लगने से हवा में कई फीट हवा में उछल कर सड़क पर जा गिरा। सड़क पर गिरने से युवक के सिर में गंभीर चोट आ गई। सिर में चोट लगने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

राहगीरों की सूचना पर डायल 112 मौके पर पहुंची। दूसरा पहुंची पुलिस ने घायल युवक को हाइवे स्थित कैलाशी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां युवक की मौत हो गई। घायल युवक की पहचान 40 वर्षीय धीरज कुमार पुत्र ओमवीर सिंह निवासी नवादा थाना सरधना के रूप में हुई। सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंचे। परिजनों का रोकर बुरा हाल था। परिजन बिना कार्रवाई करें युवक के शव को ले गए। कंकरखेड़ा इंस्पेक्टर सुबोध सक्सेना का कहना है कि परिजन बिना कानूनी कार्रवाई के ही चले गए।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Delhi News: निजी स्कूलों के लिए बड़ा फैसला, सरकारी मंजूरी के बिना भी बढ़ा सकते है फीस

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली हाईकोर्ट ने प्राइवेट स्कूलों...

Weather Update: देशभर में भीषण गर्मी का कहर, IMD ने 28 मई तक जारी की चेतावनी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में लगातार बढ़ती गर्मी...

NEET-UG 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड प्रक्रिया शुरू, 27 मई तक भरें बैंक डिटेल्स

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने...

Chirag Paswan: पेट्रोल-डीजल महंगाई पर चिराग पासवान का बयान, कहा बढ़ते दामों पर नियंत्रण की पूरी कोशिश

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग...
spot_imgspot_img